PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार शुरू हो गया है। सीएम फरियादियों की शिकायत पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे। वैशाली से आई एक महिला ने सीएम नीतीश से शिकायत दर्ज कराई। महिला ने कहा कि उनके पति की मौत कोरोना से हो गई। मुआवजा राशि लेने के लिए सरकारी दफ्तर का चक्कर लगा रहे लेकिन हमारी फरियादी कोई नहीं सुन रहा। चार लाख रू मुआवजा के लिए दौड़ लगा रहे लेकिन अब तक मुआवजे की राशि नहीं मिली।
पति की मौत के बाद मुआवजे के लिए भटक रही महिला
यह शिकायत सुन सीएम नीतीश भौंचक्के रह गये। इसके बाद सीएम नीतीश ने अफसर को फोन लगाया और कहा कि वैशाली की एक महिला हमारे सामने है। इसके पति की मौत कोरोना से हो गई है। कागज पर भी इसका उल्लेख है लेकिन इसे सहायता राशि नहीं मिली। आप इस मामले को देखिए। वहीं अररिया से आये एक फरियादियों ने सीएम नीतीश से कहा कि हमारे भाई की 2021 में कोरोना से मौत हुई। मुआवजे की राशि के लिए दौड़ लगा रहे लेकिन अब तक सहायता राशि नहीं मिली। इसके बाद मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को फोन लगाकर समाधान का आदेश दिया।