बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

परिवार संग मां काली बखोरापुर वाली मंदिर दर्शन करने पहुंचे हाईकोर्ट के जज, विधि विधान से की पूजा अर्चना

 परिवार संग मां काली बखोरापुर वाली मंदिर दर्शन करने पहुंचे हाईकोर्ट के जज, विधि विधान से की पूजा अर्चना

ARA : देश- दुनिया मे ख्याति प्राप्त भोजपुर जिले के बडाहरा थाना क्षेत्र के  बखोरा पुर की पावन धरती पर स्थित माँ काली बखोरा पुर वाली आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। देश दुनिया के कोने कोने से लोग माँ काली बखोरापुर वाली की दर्शन के लिए आतुर रहते है और आते भी है। रविवार को यहां पटना हाई कोर्ट के जज अंशुमान भी सपरिवार माँ की मंदिर मे माथा टेकने पहुँचे और माँ की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। 

 जैसे ही हाई कोर्ट  के जज अंशुमान माँ के प्रागन मे पहुँचे माँ की जय कारा से पूरा परिसर गुंजायमान हो गया। मौके पर उपस्थित पुजारियो ने जज साहब के साथ पूरे परिवार को माँ की चुनरी देकर सम्मानित किया। साथ ही मंदिर के पुजारी ने आगत अतिथि को पूरे विधि विधान के साथ माता का पूजा अर्चना कराया। वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा मंदिर परिसर गुंज रहा था। जज साहब पूरे मंदिर परिसर में घूम-घूम कर सभी देवी देवताओं का दर्शन किया तथा भोले शंकर का दर्शन भी किया। 

जज के आने के पूर्व से मंदिर परिसर में गहमा गहमी बनी रही साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किया गया था। पूजा कर इस विशाल मंदिर को देख गदगद थे। उसके बाद वापस लौट गये।


Suggested News