बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में हाइवा ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौके पर हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी...

बांका में हाइवा ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौके पर हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी...

BANKA: बांका जिला के रजौन प्रखंड अंतर्गत चिलकावर दुर्गा मंदिर के पास तेज रफ्तार हाइवा ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण बाइक सवार एक अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। वहीं बाइक चालक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। 

मृतक की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के रानीटीकर गांव निवासी करीब 85 वर्षीय वृद्ध जोगी यादव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में गंभीर रूप से जख्मी युवक करीब 25 वर्षीय रितेश कुमार ने बताया कि मैं अपने बाइक से दादा को लेकर खेसर अपने परिजन के यहां जा रहा था।इसी क्रम में चिलकावर दुर्गा मंदिर के समीप पुनसिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने पीछे से मेरे बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक पर सवार मैं और दादा दोनों फुटबॉल की तरह विच सड़क पर कुछ दूरी पर जाकर गिर गए। जिसमें दोनों गंभीर रूप से खून से लथपथ  होकर सड़क पर गिरे हुए थे। जिसके कुछ देर के बाद एंबुलेंस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक वृद्ध जोगी यादव की मौत हो चुकी थी।

वहीं बाइक चालक रितेश कुमार का उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना की सूचना के बाद मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचते ही दहाड़ मार कर रोने लगे। जिसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच कर मृतक के परीक्षणों को सांत्वना दिया। उक्त घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।  

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद मौके से वाहन भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना को लेकर पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Suggested News