बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली में सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट करना हिंदूवादी नेता को पड़ा महंगा, पुलिस ने धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में किया गिरफ्तार

वैशाली में सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट करना हिंदूवादी नेता को पड़ा महंगा, पुलिस ने धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में किया गिरफ्तार

VAISHALI : सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर हाजीपुर में हिन्दूवादी नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हिन्दूवादी नेता के गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने  आक्रोशित होकर थाना का घेराव कर दिया। वहीँ समर्थकों ने हंगामा किया और जमकर बवाल काटा। बताया जा रहा है की नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के बाद हिन्दूवादी संगठन के नेता राजीव ब्रह्मर्षि ने सोशल मीडिया पर हिन्दुओं को सतर्क रहने की सलाह दी थी। 


इसके बाद राजीव ब्रह्मर्षि को पुलिस ने धार्मिक उन्माद और हिंसा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामला बिहार के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के अदल बाड़ी गांव की है। जहां से हिंदूवादी नेता राजीव ब्रह्मर्षि को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक धार्मिक हिंसा फैलाने वाले पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

पुलिस मुख्यालय पटना द्वारा जिला मुख्यालय हाजीपुर को आदेश मिलने के बाद जिले के SP के आदेश पर यह कार्रवाई की गयी है। पूरे मामले पर पुलिस ने फोन पर बताया कि धार्मिक और आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में हिंदूवादी नेता राजीव ब्रह्मर्षि को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

वैशाली से विकास महापात्रा की रिपोर्ट 


 
 
 

Suggested News