बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

"हम" ने विशेष राज्य के दर्जे का विरोध करनेवाले नेताओं पर किया हमला, कहा ऐसे लोगों का डीएनए बिहारी नहीं

"हम" ने विशेष राज्य के दर्जे का विरोध करनेवाले नेताओं पर किया हमला, कहा ऐसे लोगों का डीएनए बिहारी नहीं

PATNA : हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने एक बार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग किया है। इस मामले को लेकर पार्टी ने अपने सहयोगी दल पर ही निशाना साधा है। पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा है की बिहार को स्पेशल स्टेट्स किसी कीमत पर मिलना चाहिए। हालाँकि सहयोगी दल के नेता विशेष राज्य के दर्जे को लेकर अनर्गल टिप्पणी कर रहे हैं। 

रिजवान ने कहा की जो नेता विशेष राज्य के दर्जे का विरोध कर रहे हैं, उनका बिहारी डीएनए नहीं हैं। बिहार के मान सम्मान के लिए, बिहार के विकास के लिए, बिहार के गरीब मजलूम के लिए बिहार को स्पेशल राज्य का दर्जा मिलना जरुरी है। इसका प्रस्ताव सदन से भी पारित है। 

उन्होंने कहा की जो भी नेता इसका विरोध कर रहा है। उन्हें बिहार छोड़ देना चाहिए। बिहार के हक़ के साथ खिलवाड़ करने वाला नेता बिहार में बर्दाश्त नहीं होगा। बिहार की जनता उनको पहचानेगी। वह आनेवाले चुनाव में उनको सबक सिखाएगी। जब बिहार परेशान था, पिछड़ा था, आगे नहीं बढ़ पा रहा था तो यहीं नेता उनको गिराने का काम कर रहे थे। 

पटना से वंदना शर्मा की रिपोर्ट 

Suggested News