बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीवी को विदा कराने ससुराल जाना शौहर को पड़ा महंगा, जमकर हुई पिटाई, बाल बाल बची जान

बीवी को विदा कराने ससुराल जाना शौहर को पड़ा महंगा, जमकर हुई पिटाई, बाल बाल बची जान

CHHAPRA : छपरा में खैरा थाना के मोहम्मद पट्टी गांव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहाँ पत्नी की विदाई कराने गए शख्स की पंचायत के दौरान ही जमकर पिटाई कर दी गई। 


घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की खैरा थाना के मोहम्मद अमीनुद्दीन की पुत्री खुशबू खातून के साथ परसा के अन्याय निवासी मोहम्मद जियाउल हक की शादी हुई थी। लेकिन दोनों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। फ़िलहाल यह मामला न्यायालय में लंबित है। लेकिन इस मामले में सुलह कराने के लिए आज गांव में पंचायत बुलाई गई थी। 

जिसमें मोहम्मद जियाउल हक अपने परिवार के सदस्यों के साथ गांव में पहुंचे थे। तभी पंचायत में कुछ असामाजिक तत्व पहुंच गए और लड़का पक्ष के लोगों की पिटाई शुरू कर दी। 

इस दौरान मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। लड़का पक्ष के लोग जान बचने की कोशिश करते रहे। लेकिन लोगों ने उसकी एक नहीं सुनी और उनकी जमकर पिटाई कर दी। 

छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट 

Suggested News