बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : अवैध सम्बन्ध का विरोध करने पर पति ने जहर देकर की पत्नी की हत्या, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

BIHAR NEWS : अवैध सम्बन्ध का विरोध करने पर पति ने जहर देकर की पत्नी की हत्या, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

NALANDA : जिले के नगरनौसा थाना इलाके के खजुरिया बिगहा गांव में अवैध संबंध का विरोध करने पर पति और ससुराल वालों द्वारा मारपीट करते हुए महिला को जहर देकर हत्या किए जाने की घटना घटी है। मृतका सुखु चौधरी की 22 वर्षीय पत्नी नेहा देवी बताई जा रही है। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से पति सुखु चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।


मृतका के परिजन ने बताया की उसके पति का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध चल रहा था। कई बार वह दोनों को रंगरेलियां मनाते देख चुकी थी। जिसका वह बार-बार विरोध कर रही थी। इसी विरोध के कारण अक्सर उसके साथ मारपीट किया जाता था। गुरुवार की देर शाम दोनों छत पर बैठकर को बात कर रहे थे। जिसे मृतका ने देख लिया। इसके बाद पति-पत्नी में विवाद होने लगा। 

इसी विवाद के खुन्नस में पति और  ससुरालवालों ने मारपीट करते हुए जबरन उसे जहर दे दिया। जिससे कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मौत से पहले उसने फोन कर सारी बातें मायके वालों को बता दी। हालांकि ग्रामीणों में चर्चा है कि घरेलू विवाद में महिला ने जहर खाकर खुदकुशी की है। 

वहीँ नगरनौसा थाना अध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकता है। मायकेवालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर पति, सास, ससुर और गोतनी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मृतिका के पति सुखू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News