बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पति पत्नी और वो... गोपालगंज में तीन बच्चों के पिता ने रचाई दूसरी शादी, पहली पत्नी ने अस्पताल परिसर में जमकर काटा बवाल...

पति पत्नी और वो... गोपालगंज में तीन बच्चों के पिता ने रचाई दूसरी शादी, पहली पत्नी ने अस्पताल परिसर में  जमकर काटा बवाल...

GOPALGANJ: गोपालगंज के सदर अस्पताल परिसर में शनिवार को पति-पत्नी और 'वो' को लेकर बवाल खड़ा हो गया। इस दौरान कुछ देर के लिए अफरातफारी का माहौल उत्पन्न हो गया। सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने डांट-फटकार कर उन्हें अस्पताल परिसर से बाहर किया। 

दरअसल, घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि सीवान जिले के नगर थाना क्षेत्र के कागजी मोहल्ले की एक युवती की शादी दरभंगा जिले के एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों को दो पुत्र और एक पुत्री हुई। पुत्री दिव्यांग है। तीनों बच्चों और पत्नी को लेकर युवक राजस्थान चला गया। वहां पति-पत्नी मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन-पोषण करने लगे और हंसी खुशी के साथ रहने लगे। इस बीच पत्नी राजस्थान से अपने मायके चली आई। पत्नी मायके में बच्चों के साथ रहने लगी। 

वहीं इस बीच राजस्थान में ही पति का किसी दूसरी महिला से चक्कर चलने लगा। दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे। उनका प्यार जब परवान चढ़ा तो वे साथ जीने-मरने की कसमें खाकर शादी रचा लिए। इधर मायके में रहनेवाली पहली पत्नी इन सब चीजों से अंजान थी। वहीं पति अपनी दूसरी पत्नी को लेकर गोपालगंज शहर के थावे रोड में रहने लगा। इसकी भनक जब पहली पत्नी को लगी तो वे गोपालगंज शहर में अपनी मां के साथ पहुंच गई। इसके बाद सदर अस्पताल में अपने पति को बुलाया। पति जब मौके पर पहुंचा तो वे आपस में दूसरी शादी को लेकर झगड़ने लगे। उनका झगड़ा देखकर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। 

पत्नी और सास का कहना था कि वे जब दूसरी शादी रचा लिया हैं तो बच्चों को भी अपने साथ लेकर जाए। वहीं पति का कहना था कि उसने बच्चों की देखभाल को लेकर दूसरी शादी रचाई है। पति का आरोप था कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर किसी दूसरे लड़के के साथ रहने लगे थी। इसके बाद ही उसने दूसरी शादी रचाई है। दोनों के झगड़ने के दौरान सदर अस्पताल में कुछ देर के लिए अफरातफारी का माहौल उत्पन्न हो गया था। बाद में सुरक्षा कर्मियों के डांट फटकार के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद आपस में झगड़ते हुए पति-पति समेत अन्य सदर अस्पताल से निकल गए।

Suggested News