बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुख्यात नक्सली नेता विजय आर्या को आईबी ने किया गिरफ्तार, कई मामलों में थी पुलिस को तलाश

कुख्यात नक्सली नेता विजय आर्या को आईबी ने किया गिरफ्तार, कई मामलों में थी पुलिस को तलाश

SASARAM : कुख्यात नक्सली नेता विजय आर्या की गिरफ्तारी रोहतास थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी के जंगल से होने की सूचना है। बताया जाता है कि आइबी की विशेष टीम पटना से आकर उसे गिरफ्तार की है। हालाँकि स्थानीय पुलिस अभी कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। 

एसपी आशीष भारती ने बताया कि इस संदर्भ में वे जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। गया निवासी विजय आर्या माओवादियों के सेशल एरिया कमेटी का कमांडर माना जाता है। उसे इस क्षेत्र में नक्सल आंदोलन को धार देने में भी प्रमुख भूमिका मानी जाती है। 

पुलिस को कई मामलों में इस कुख्यात नक्सली की तलाश थी। बताया जा रहा है की आइबी की पकड़ में आया नक्सली कई नक्सली गतिविधियों में शामिल रहा है। जिसकी पुलिस कई सालों से तलाश कर रही थी।

Suggested News