बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मणिपुर की राजधानी में IED ब्लास्ट, 4 पुलिसकर्मी समेत 5 गंभीर रुप से घायल

मणिपुर की राजधानी में IED ब्लास्ट, 4 पुलिसकर्मी समेत 5 गंभीर रुप से घायल

NEWS4NATION DESK : अभी-अभी मणिपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां राजधानी इंफाल में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में 5 लोगों के गंभीर रुप से घायल होने की खबर है। जिसमें 4 पुलिसकर्मी और 1 आम आदमी शामिल है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि आज अहले सुबह राजधानी इंफाल के थगल बाजार में जोर का धमाका हुआ। धमाका होते ही बाजार में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट के दौरान वहां पुलिस गस्त थी और ब्लास्ट के चपेट में चार  पुलिसकर्मी समेत 1 आम आदमी आ गया। घटना में गंभीर रुप से घायल पांचों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

वहीं घटना के बाद से पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी गई है। पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि घटना को किसके द्वारा अंजाम दिया गया है इसका अभी पता नहीं चल पाया है। 


Suggested News