बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिवान में डॉक्टरों की पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी नही होने पर IMA सख्त,DGP से की मुलाकात

सिवान में डॉक्टरों की पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी नही होने पर IMA सख्त,DGP से की मुलाकात

PATNA: सिवान में पुलिसकर्मियों द्वारा डॉक्टरों की पिटाई किये जाने के बाद विवाद बढ़ते जा रहा है। IMA ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नही होती है तो इस बार चुप नही बैठेंगे। IMA ने डॉक्टरों से भी आह्वान किया है कि आप सब बड़ी लड़ाई के लिए तैयार रहें।

इधर IMA के बिहार अध्यक्ष सहजानंद सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने DGP गुप्तेश्वर पांडेय से मुलाकात की है।

संघ ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सको पर शनिवार को हुए जानलेवा हमला पर डीजीपी से कार्रवाई करने को कहा। IMA के सदस्यों ने पिटाई करते वीडियो भी DGP को दिखाया।

डीजीपी ने सभी बातें गम्भीरता से सुनी। विडियो को ध्यान से देखा और गम्भीर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। आईएमए ने तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। अन्यथा सारे राज्य की चिकित्सा व्यवस्था ठप करने की बात कही है। 

पटना से विवेकानंद की रिपोर्ट      

Suggested News