बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'10 साल मे पीएम मोदी ने दिया बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और जुमलेबाजी', तेजस्वी ने किया प्रधानमंत्री पर पलटवार

'10 साल मे पीएम मोदी ने दिया बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और जुमलेबाजी', तेजस्वी ने किया प्रधानमंत्री पर पलटवार

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गया में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए लालू-राबड़ी शासन कल पर हमला बोला। उन्होंने कहा, बिहार के स्मार्ट युवा कभी जंगलराज के साथ नहीं जाएंगे। ये लालटेन के जमाने वाले लोग आपको आधुनिक युग में नहीं जाने देंगे। RJD ने बिहार को केवल दो ही चीजें दी हैं- जंगलराज, और भ्रष्टाचार। वहीं पीएम के इस बयान पर तेजस्वी यादव ने करारा जवाब दिया है। तेजस्वी यादव ने बताया कि पीएम ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में केवल चार चीजें दी है। बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और जुमलेबाजी। तेजस्वी यादव ने पीएम पर जोरदार हमला बोला है। 

पीएम के जंगलराज और भ्रष्टाचार वाले बयान पर तेजस्ली यादव ने कहा कि, "बिहार में लाखों लोगों को नौकरी मिला, लोगों का मानदेय बढ़ा, आईटी पॉलिसी आया, टूरिज्म और स्पोर्ट्स पॉलिसी बनाया, बिहार में जातीय आधारित गणना करवाया, आरक्षण की सीमा को बढ़ाया, इन्वेस्टमेंट का 50 हजार करोड़ का पहली बार ईएमयू साइन करवाया, ये उनको जंगलराज लग रहा है तो हम क्या ही कह सकते हैं"।

तेजस्वी यादव ने कहा कि, पीएम मोदी हम लोगों को गाली देने के अलावा अपने 10 सालों में जो वादा किया था, वो बिहार के लिए क्या किए। उनकी घोषणा पत्र में बिहार के लिए क्या था। तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने केवल चार चीजें दी है, गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई और जुमलेबाजी। 

गौरतलब हो कि, पीएम ने गया में कहा कि,  राजद का दौर था, जब बिहार में अपहरण और फिरौती एक उद्योग बन गया था। हमारी बहन-बेटियां घर से बाहर नहीं निकल पाती थी, हमारे गया जैसे इलाके नक्सली हिंसा की आग में जलते रहते थे। RJD ने बिहार के कितने ही परिवारों को बिहार छोड़कर जाने पर मजबूर कर दिया था। पीएम ने कहा कि बिहार में जंगलराज का सबसे बड़ा चेहरा राजद है। बिहार में भ्रष्टाचार का दूसरा नाम राजद है। बिहार की बर्बादी की सबसे बड़ी गुनाहगार राजद है। 

उन्होंने लालू यादव और राबड़ी देवी के शासन काल की याद दिलाते हुए कहा, RJD ने भी इतने वर्षों तक बिहार पर राज किया है। लेकिन इनकी हिम्मत नहीं है कि अपनी सरकारों ने क्या काम किए, उसकी चर्चा कर लें। उन्होंने विपक्ष के इंडिया गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा, घमंडिया अलायंस के पास न कोई विजन है, न कोई विश्वास है। ये लोग जब वोट मांगने जाते हैं, तो भी नीतीश जी के कामों पर वोट मांगते हैं। ये लोग क्यों नीतीश जी और केंद्र सरकार के कामों का क्रेडिट खाते हैं, वो पूरा बिहार जानता है।

Suggested News