PATNA : बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2023 में 11 महीने से कम ड्यूटी करनी होगी। सरकारी कर्मचारी आनेवाले साल में 39 दिन छुट्टी पर रहेंगे। जिसमें छह दिन रविवार को छोड़ 33 अन्य दिन शामिल हैं। इस संबंध में बीते मंगलवार को नीतीश कैबिनेट की बैठक के बाद अगले साल सरकारी विभागों में अवकाशों को लेकर कैलेंडर जारी किया गया है।
एनआई एक्ट में 21 दिन और कार्यपालक आदेश के तहत 15 दिन छुट्टी
अवकाश को लेकर जारी कैलेंडर के अनुसार एनआई ऐक्ट के तहत 21 दिन की छुट्टी रहेगी। इसमें तीन दिन रविवार पड़ रहा है। वहीं, कार्यपालक आदेश के तहत 15 दिनों की छुट्टी रहेगी, जिसमें भी तीन दिन रविवार पड़ रहा है। इसके अलावा ऐच्छिक/प्रतिबंधित अवकाशों की संख्या 20 दिन निर्धारित है, जिनमें किन्हीं तीन का ही उपयोग किया जा सकता है।
कार्यपालक आदेश के तहत सामान्य अवकाश
गुरु गोविंद सिंह जन्म दिवस 5 जनवरी गुरुवार
वसंत पंचमी 26 जनवरी गुरुवार
संत रविदास जयंती 5 फरवरी रविवार
महाशिवरात्रि 18 फरवरी शनिवार
शब-ए-बरात 8 मार्च बुधवार
सम्राट अशोक अष्टमी 29 मार्च बुधवार
महावीर जयंती अप्रैल मंगलवार
वीर कुंवर सिंह जयंती 23 अप्रैल रविवार
जानकी नवमी 29 अप्रैल शनिवार
बुद्ध पूर्णिमा 5 मई शुक्रवार
कबीर जयंती 4 जून रविवार
चेहल्लुम 6 सितंबर बुधवार
हजरत मोहम्मद का जन्मदिवस 28 सितंबर गुरुवार
दुर्गा पूजा (सप्तमी) 21 अक्टूबर शनिवार
चित्रगुप्त पूजा/भाई दूज 15 नवम्बर बुधवार
एन आई ऐक्ट, 1881 के तहत घोषित अवकाश
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी गुरुवार
होली 8,9 मार्च बुधवार, गुरुवार
बिहार दिवस 22 मार्च बुधवार
राम नवमी 30 मार्च गुरुवार
गुड फ्राइडे 7 अप्रैल शुक्रवार
अंबेदकर जयंती 14 अप्रैल शुक्रवार
ईद उल फितर (ईद) 22 अप्रैल शनिवार
मई दिवस 1 मई सोमवार
ईदुल-जोहा (बकरीद) 29 जून गुरुवार
मुहर्रम 29 जुलाई शनिवार
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त मंगलवार
श्री कृष्ण जन्माष्टमी 6 सितंबर बुधवार
महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर