बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में लोजपा (रामविलास) नेता ने जिलाध्यक्ष पर लगाया आरोप, कहा तीन हजार में बेच रहे प्रखंड अध्यक्ष का पद

औरंगाबाद में लोजपा (रामविलास) नेता ने जिलाध्यक्ष पर लगाया आरोप, कहा तीन हजार में बेच रहे प्रखंड अध्यक्ष का पद

AURANGABAD : औरंगाबाद में 23 वें स्थापना दिवस पर दो फाड़ दिखने के साथ ही लोजपा (रामविलास) की राजनीति में भूचाल आ गया है। पार्टी के एक गुट द्वारा आयोजित स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने के बाद पार्टी की गोह प्रखंड इकाई के पूर्व अध्यक्ष कपिलदेव पासवान ने आरोप लगाया कि पार्टी के जिलाध्यक्ष अनूप ठाकुर तीन-तीन हजार में प्रखंड अध्यक्ष का पद बेंच रहे है। 

उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष पार्टी का झंडा, डंडा और लेटर पैड साथ लेकर चलते है। राह चलते सड़क पर ही रूपये लेकर वे किसी को भी प्रखंड अध्यक्ष पद का मनोनयन पत्र सौंप देते है। उन्होने कहा कि पहले वे पार्टी के गोह प्रखंड अध्यक्ष थे। बाद में जिलाध्यक्ष ने तीन हजार रूपयें लेकर दूसरे नेता को प्रखंड अध्यक्ष बना दिया। 

वही पार्टी के एक दूसरे नेता लोजपा रामविलास के जिला सचिव रामविलास पासवान ने आरोप लगाया कि पार्टी के जिलाध्यक्ष अनूप ठाकुर ने पार्टी को दुकान बना रखा है। उनका जब मन होता है किसी प्रखंड अध्यक्ष की हजामत बना डालते है। वे पार्टी को मनमाने तरीके से चला रहे है। संगठन के हित में उन्हे जिलाध्यक्ष पद से हटाना जरूरी है। 

इस बारे में पूछे जाने पर पार्टी के जिलाध्यक्ष अनूप ठाकुर ने कहा कि उन पर लगाये गये सारे आरोप निराधार है। अगर कोई रूपये लेकर प्रखंड अध्यक्ष का पद बांटने का आरोप लगा रहा है, तो वह इसका प्रमाण भी दे। यदि वह ऐसा साबित कर देता है, तो वें पद से इस्तीफा दे देंगे और राजनीति से सन्यास ले लेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह का आरोप लगाना पार्टी विरोधी कार्य है और पार्टी विरोधी कार्य करनेवाले ऐसे नेताओं पर कार्रवाई की जाएंगी।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Suggested News