बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में बेटी के टूटे हाथ का प्लास्टर कराने जा रही महिला को अनियंत्रित हाईवा ने रौंदा, अस्पताल जाने के दौरान हुई मौत

औरंगाबाद में बेटी के टूटे हाथ का प्लास्टर कराने जा रही महिला को अनियंत्रित हाईवा ने रौंदा, अस्पताल जाने के दौरान हुई मौत

AURANGABAD : जिले में एक बाद फिर तेज रफ्तार का कहर सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक अनियंत्रित हाईवा की चपेट में आने से बाइक से गिरकर एक महिला बुरी तरह ज़ख्मी हों गई थी। जिसे  इलाज के लिए बनारस ले जाते वक्त रास्ते मे ही मौत हो गयी। घटना देर शाम नवीनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक मोड़ समीप की है। 

मृतक महिला की पहचान नवीनगर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 स्थित जोबे गांव निवासी सुनील सिंह की 45 वर्षीय पत्नी रिंकू देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार महिला की बेटी का हाथ फ्रैक्चर हो गया था। जिसका प्लास्टर करवाने अपने पड़ोसी के साथ बाइक पर सवार होकर सदर अस्पताल आई हुई थी। बेटी का इलाज करवाकर घर लौटते समय शाम हो चुका था। जैसे ही वह नवीनगर ब्लॉक मोड़ के समीप पहुंची की सामने से आ रही एक तेज रफ्तार हाईवा के चपेट आकर वह बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। 

घटना के बाद उसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए रेफरल अस्पताल नवीनगर ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने महिला की स्थिति को गंभीर देखते हुये किसी बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पता चला कि परिजन महिला को लेकर ट्रामा सेंटर बनारस जा रहे थे। लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गयी। 

घटना के बाद परिजन महिला को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल प्रबंधक द्वारा घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही नबीनगर पुलिस मौके पर पहुँच शव को अपने  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News