बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बगहा में गन्ना किसानों ने केंद्र की मोदी सरकार पर किया हमला, कहा मांस की मोटरी गिद्ध करे रखवार

बगहा में गन्ना किसानों ने केंद्र की मोदी सरकार पर किया हमला, कहा मांस की मोटरी गिद्ध करे रखवार

BAGAHA : रिजर्व एरिया का गन्ना पहले लेने के बदले उत्तर प्रदेश का गन्ना पहले लेने, प्रति 100 क्विंटल गन्ना पर 5-7 क्विंटल तक कम तौल कर किसानों को लूटने, पूर्व में सहवर्ती फसल सरसों, आलू की खेती के लिए किसानों के नाम बैंक से ली गई करोड़ों की सब्सिडी राशि का घोटाला करने जैसे काले कारनामों के लिए कुख्यात बगहा चीनी मिल में भाजपा नेताओं की बैठक से किसानों में काफी आक्रोश है। 

बिहार राज्य गन्ना उत्पादक किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष, भाकपा माले नेता और सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने  कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की स्थिति भोजपुरी कहावत मांस की मोटरी गिद्ध रखवार जैसी है। माले नेता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली तैयारी क्रम में भाजपा नेताओं की बगहा चीनी मिल में हो रही बैठक पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सत्ता में आने के पहले 2022 में किसानों की आय को दो गुना करने का वादा करती थी। 

लेकिन भाजपा के सत्ता में आने के बाद किसानों के गन्ना का मूल्य हर साल गन्ना सीजन के अंत में घोषित करने या नहीं ही करने की परंपरा सी बन गई है। उन्होंने कहा की भाजपा की केंद्र सरकार कंपनियों की, कंपनियों के लिए और कंपनियों द्वारा चलने वाली सरकार है। माले नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मिल मालिकों के दबाव में गन्ना मूल्य नही बढ़ सका है। जिसके चलते बिहार में गन्ना मूल्य नही बढ़ सका है। 

उन्होंने कहा की सभी चीनी मिल मालिक और कंपनिया अपने हितों के लिए भाजपा को चला रही हैं। रैली पर जनता से लूटा गया पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है। उन्होंने नेपाल से शादी विवाह में आने जाने वालों को हुई भारी परेशानियों पर भी क्षोभ व्यक्त किया।

Suggested News