बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में रंजू रंजना बनी मुखिया संघ की अध्यक्ष, पंचायत प्रतिनिधियों में खुशी की लहर

बांका में रंजू रंजना बनी मुखिया संघ की अध्यक्ष, पंचायत प्रतिनिधियों में खुशी की लहर

BANKA : अमरपुर प्रखंड कार्यालय के समीप महादेवपुर पंचायत के पुर्व मुखिया रामकिशोर ईश्वर के व्यवसायिक परिसर में बुधवार को प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया संघ की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से मुखिया संघ के अध्यक्ष पद पर कुमारी रंजू रंजना,उपाध्यक्ष पद पर आशुतोष कुमार उर्फ शंकर सिंह, सचिव पद पर सावित्री देवी, कोषाध्यक्ष पद पर सदानंद मंडल एवं मिडिया कोषांग पद पर दिवाकर झा का चयन किया गया। मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने नव मनोनित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया।

इस मौके पर नव मनोनित मुखिया संघ के अध्यक्ष कुमारी रंजू रंजना ने उपस्थित जनप्रितिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों ने जिस आशा और विश्वास के साथ मुझे संघ का अध्यक्ष पद का ताज पहनाया है उसपर मैं पुरी ईमानदारी एवं निष्पक्ष रूप से रहकर कार्य करूंगी। जनप्रतिनिधियों को पुर्ण सम्मान दिलाना ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी। 

इस अवसर पर कुशमाहा पंचायत के मुखिया चिरंजीवी कुमार, सलेमपुर पंचायत की मुखिया अर्चना देवी, बैजुडीह पंचायत के मुखिया राजेन्द्र हरिजन, शोभानपुर पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी, फतेहपुर पंचायत के मुखिया सुभाष दास, गरीबपुर पंचायत के मुखिया नरोत्तम तिवारी, भदरिया पंचायत की मुखिया निधि नेहा, गोरगम्मा पंचायत की मुखिया पुनम देवी समेत सभी पंचायत के प्रतिनिधि उपस्थित थे। 

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News