बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में कोर्ट ने डीएसपी को सौंपी थानाध्यक्ष को गिरफ्तार करने की ज़िम्मेवारी, जानिए क्या है पूरा मामला

बेगूसराय में कोर्ट ने डीएसपी को सौंपी थानाध्यक्ष को गिरफ्तार करने की ज़िम्मेवारी, जानिए क्या है पूरा मामला

BEGUSARAI : जिले के बलिया डीएसपी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बलिया थाना अध्यक्ष के विरुद्ध जारी गिरफ्तारी वारंट  तमिला की जिम्मेदारी बलिया के डीएसपी को मिली है। बलिया न्यायालय के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी देवराज ने बलिया थाना कांड संख्या 248 20-20 की सुनवाई करते हुए बलिया थाना अध्यक्ष के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए बलिया के डीएसपी को एक महीने के अंदर वारंट तामील रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दे दिया है। 

बताते चलें की इस मामले में विद्युत कार्यपालक अभियंता ने एक आवेदन न्यायालय में दाखिल करते हुए बताया कि यह मामला गलत तरीके से दर्ज किया गया है। इसी के आलोक में न्यायालय ने थानाध्यक्ष से एक रिपोर्ट की मांग की थी। जब रिपोर्ट न्यायालय में नहीं दिया गया। तब न्यायालय ने थानाध्यक्ष को सदेह उपस्थित होने का आदेश भी दिया था।

इस आदेश के बाद भी जब थाना अध्यक्ष न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए। तब न्यायालय ने आज बलिया थाना अध्यक्ष को गिरफ्तार करने के लिए वारंट जारी करते हुए बलिया के डीएसपी को वारंट खाता मिला। जिसे एक महीने के अंदर तामिला करने का निर्देश दिया गया है। 

आपको बता दें कि यह मामला सरकारी बिजली के तार की चोरी से जुड़ा हुआ है। आज न्यायालय में इस मामले के आरोपी ने डिस्चार्ज आवेदन दाखिल किया। जिस पर अभियोजन पदाधिकारी सतीश कुमार ने आवेदन के आलोक में प्रत्युत्तर देने के लिए न्यायालय से समय मांगा है। 

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Suggested News