बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छपरा में पति के सामने पत्नी ने पुल से सरयू नदी में लगाई छलांग, शव की तलाश जारी

छपरा में पति के सामने पत्नी ने पुल से सरयू नदी में लगाई छलांग, शव की तलाश जारी

CHAPRA : सोमवार को यूपी बिहार को जोड़ने वाले माँझी घाट स्थित जयप्रभा सेतु से अपने पति की मौजूदगी में पत्नी ने सरयू नदी में छलांग लगा दिया और देखते ही देखते नदी के गहरे पानी में डूब गई। आंखों के सामने घटी घटना के बाद बदहवास पति ने भाग कर मछुआरों के सहारे पत्नी को बचाने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन उसे बचाया नही जा सका। 


सरयू में डूबी महिला रिविलगज थाना क्षेत्र के आलेख टोला निवासी स्वर्णकार सतीश प्रसाद की पत्नी सुनीता देवी 25 वर्ष बताई जाती है। सतीश प्रसाद ने बताया कि मानसिक रूप से बीमार अपनी पत्नी को बाइक पर बिठाकर इलाज हेतु उसे छपरा लेकर जा रहा था। 

इसी बीच जयप्रभा सेतु के बीचोबीच उसने उल्टी करने की इच्छा जताई और सेतु के रेलिंग के सहारे खड़ी होकर उल्टी करने के बजाय अचानक एक सौ फुट नीचे नदी में  उलट गई। अजीबोगरीब वाक्या देख लाचार पति शोर मचाने लगा। शोर सुनकर मछुआरों ने डूब रही महिला को नाव के सहारे बचाने का भरपूर प्रयास किया। हालांकि उसे बचाया नही जा सका। 

सूचना पाकर माँझी तथा बैरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को हर हाल में ढूंढ निकालने का परिजनों को आश्वासन दिया। खबर भेजे जाने तक नाव के सहारे शव की खोजबीन की जा रही थी। डूबी महिला को दो पुत्र व एक पुत्री हैं।

छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट 

Suggested News