बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने खुले मंच से लगाया जय श्रीराम का नारा, कहा राम और कृष्ण का विरोध मुर्खता है

गया में पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने खुले मंच से लगाया जय श्रीराम का नारा, कहा राम और कृष्ण का विरोध मुर्खता है

GAYA : बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के सरंक्षक जीतन राम मांझी ने  खुले मंच से जय श्री राम का नारा लगाया। पत्रकारों ने जब उनसे सवाल किया कि आप के द्वारा जय श्रीराम का कई बार विरोध किया गया था। आज फिर खुले मन से जय श्री राम का नारा लगाया हैं तो उन्होंने कहा कि  यह बात अगर किसी ने कहा है तो उनकी मूर्खता है। राम का विरोध कृष्ण का विरोध हमने कभी नहीं किया है। 

हमने कहा है कि राम के चरित्र को सामने लाकर जो रामायण जो नीतियां कही गई है वो सारी नीतियां ऐसी है जो भूत भविष्य वर्तमान के लिए कामयाब है। उनके द्वारा जो नीतियां कही गई है। वह सही है वह सर्वोपरि है। इसीलिए हम कभी-कभी कहते हैं की राम का नाम तो है ही जो कुछ बनता है राम के नाम पर ही होता है। यह आस्था का चीज है। अगर कोई आस्था नीति की भी पूजा करता है तो भी हम उसकी मान्यता देते हैं। राम तो खैर भगवान थे अगर कोई उनकी पूजा करता है तो क्या दिक्कत है। 

उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत मेरा अपना कुछ मामला है, जिसके चलते वैसी कुछ बात होती है। लेकिन सब लोग जो पूजा करते हैं हम सबको चरण स्पर्श हम करते हैं कि आप बहुत महान आत्मा है। पुरुषोत्तम राम की आप पूजा करते हैं, इसलिए हम आपसे आशीर्वाद लेते हैं। वहीं उन्होंने तेजस्वी यादव से पप्पू यादव की मुलाकात पर कहा कि हम राजनीतिक बात नहीं करेंगे। यह सब बात के लिए एनडीए की बैठक की गई है।

गया से मनोज की रिपोर्ट

Suggested News