बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में पूर्व मुखिया के परिजन को बदमाशों ने मारी गोली, बाइक और पैसे लेकर हुए फरार

गया में पूर्व मुखिया के परिजन को बदमाशों ने मारी गोली, बाइक और पैसे लेकर हुए फरार

GAYA : जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के सोलरा पंचायत के पूर्व मुखिया के देवर विजय यादव को अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। साथ ही बाइक और पैसे भी लूट लिया। मिली जानकारी के मुताबिक विजय यादव गया से शॉपिंग कर देर रात अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच बदमाशों ने उन्हें गोली मार दिया। गोली लगने के बाद विजय यादव जख्मी हो गए और सड़क पर ही गिर पड़े। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें रात में ही मगध मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया। जहां गंभीर हालत होने के कारण पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। 

बताया जाता है कि विजय यादव बिग बाजार से खरीदारी कर करीब दस बजे अपने घर लौट रहे थे। तभी अपराधियों ने ओवरटेक कर विजय यादव को रोक लिया और लूटपाट करने लगे। जब विजय यादव ने विराध किया तो अपराधियों ने उसे दो गोली मार दी। इससे वह बुरी तरह से जख्मी हो कर सड़क पर गिर गए। उनके जमीन पर गिरते ही अपराधियों ने उनकी बाइक लूट ली और उनकी जेब के सारे रुपये और सामान लूट लिए। 

विजय यादव की हालत फ़िलहाल गंभीर बतायी जा रही है। बाद में इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालाँकि पुलिस को अब तक कोई भी सुराग हासिल नहीं हुआ है। 

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News