बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में ब्रह्मर्षि समाज ने आरसीपी सिंह को पहनाया चांदी का मुकुट, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ललन सिंह को बताया झूठा और दबंग

गोपालगंज में ब्रह्मर्षि समाज ने आरसीपी सिंह को पहनाया चांदी का मुकुट, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ललन सिंह को बताया झूठा और दबंग

पटना. पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह का ब्रह्मर्षि समाज ने शुक्रवार को गोपालगंज में चांदी का मुकुट देकर सम्मानित किया। इस दौरान ब्रह्मर्षि समाज के नेताओं ने आरसीपी सिंह को भरोसा दिया कि आप आगे बढ़े, बिहार के ब्रह्मर्षि आपके साथ हैं। वहां मौजूद नेताओं ने नारा लगाया कि बिहार का सीएम कैसा हो, आरसीपी सिंह जैसा है। इस दौरान आरसीपी सिंह ने ललन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वे झूठ व दबंगता की राजनीति करते हैं, जिसे बिहार की जनता समझती है।

गोपालगंज दौरे के क्रम में आरसीपी का भूमिहार ब्राह्मण समाज के लोगों ने चांदी का मुकुट व फूल माला से स्वागत किया। इस मौके ब्रह्मर्षि समाज के नेताओं ने आरसीपी सिंह को विश्वास दिलाया कि आप आगे बढ़ो बिहार के ब्रह्मर्षि आपके साथ हैं। वहां मौजूद नेताओं ने नारा लगाया कि बिहार का सीएम कैसा हो आरसीपी सिंह जैसा हो। 

इस मौके पर आरसीपी सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ ब्रह्मर्षि समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपलोगों के विश्वास को धरोहर समझकर उसकी हिफाजत करेंगे। उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के संबंध में कहा कि वे झूठ व दबंगता की राजनीति करते हैं, जिसे बिहार की जनता समझती है। आरसीपी ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने से मुख्यमंत्री की सूचिता व उनके भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए के कार्यकर्ता जिन्होंने 2020 के चुनाव में भाजपा जदयू को वोट किया था, वे कभी भी राजद के साथ नहीं आएंगे। चाहें नेता पलटकर जिधर भी जाएं। 

इससे पूर्व कमालपुर, रहीमपुर, छपरा बाजार,गरखा, नबीगंज, मुकरेरा, देवरिया, साधपुर, दरियापुर, एकमा, थावे सहित कई जगहों पर उनके समर्थकों ने फूल माला व अंग वस्त्र से आरसीपी सिंह का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उनके साथ जदयू के प्रदेश सचिव प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया।


Suggested News