बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जमुई में बदमाशों ने की 70 वर्षीय वृद्ध की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

जमुई में बदमाशों ने की 70 वर्षीय वृद्ध की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

JAMUI : जिले के नगर थाना क्षेत्र के अम्बा गांव में बुधवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों ने एक वृद्ध की गोली मार कर हत्या कर दी। जिसके शव को परिवार के लोगो द्वारा सदर अस्पताल लाया गया। जहां सूचना के बाद दल-बल के साथ टाउन थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी पहुंचे और जांच शुरू की। 

पुलिस के द्वारा मृतक के स्वजन से घटना की जानकारी ली गई। साथ ही गोली लगने के जख्म को भी बारीकी से देखा गया। मृतक की पहचान अम्बा गांव निवासी स्व.मटर तांती के 70 वर्षीय पुत्र नुनेसर उर्फ नूनदेव तांती के रूप में हुई है। 

बताया जाता है कि वृद्ध खेत में आलू की बुआई कर घर आए थे। फिर हमेशा की तरह वे शौच के लिए गांव के ही शिव पोखर के पास गए थे। जहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनके दाहिने तरफ छाती में गोली मार दी। घटना की जानकारी काफी देर के बाद उस वक़्त हुई। जब शौच के लिए गए अन्य ग्रामीणों ने वृद्ध को गिरा देख शोर मचाया। 

उस वक़्त घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो चुकी थी। स्वजन ने बताया कि उनका गांव में किसी से दुश्मनी नहीं थी। गोली किसने मारी है। फिलहाल इसका भी पता नहीं चल सका। पुलिस घटना कि जांच में जुटी हुई है। वृद्ध की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। घटना के बाद परिवार वालों के साथ -साथ पूरे गांव में दहशत फैली हुई है।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट

Suggested News