बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खगड़िया में युवक ने अश्लील गाने पर किया तमंचे पर डिस्को, जांच में जुटी पुलिस

खगड़िया में युवक ने अश्लील गाने पर किया तमंचे पर डिस्को, जांच में जुटी पुलिस

KHAGARIA : जिले में ऐसा लगता है मानो उत्सवी माहौल में हर्ष फायरिंग करना रिवाज बन गया है। तभी कभी निजी कार्यक्रम लोग हर्ष फायरिंग करते नजर आते हैं तो कभी सामूहिक कार्यक्रम में अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग करते हैं। कई मामलों में आरोपी जेल भी गए है। इसके बावजूद हर्ष फायरिंग करने का रिवाज बदला नहीं है।

ताजा मामला जिले के महेशखुंट थाना इलाके के पुवारी टोला की है। जहां कर्मा धर्मा के कार्यक्रम में डीजे की धुन पर सरेआम न केवल डांस हुआ। बल्कि एक युवक ने पिस्टल से बैक टू बैक हर्ष फायरिंग भी किया। इससे भी मन नहीं भरा तो तमंचे लहरा - लहरा कर डांस भी किया। 

इस हर्ष फायरिंग का विडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालाँकि NEWS4NATION इस वायरल विडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन विडियो में देख सकते है की कैसे एक युवक फायरिंग पर फायरिंग कर रहा है। फायरिंग के बीच अन्य युवक भोजपुरी गीत पर झूम रहे है।

बताया जा रहा है की वायरल वीडियो में दिख रहा युवक मुकेश कुमार है। जो महेशखूंट बाजार में पान दुकान चलाता है। वायरल वीडियो एक महीना पहले का बताया जा रहा है। हालांकि महेशखूंट थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट

Suggested News