बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खगड़िया में पुलिस को मिली सफलता, हथकड़ी का रस्सा काटकर भागे कैदी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

खगड़िया में पुलिस को मिली सफलता, हथकड़ी का रस्सा काटकर भागे कैदी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

KHAGARIA : खगड़िया मंडल कारा पुलिस की कल बड़ी लापरवाही सामने आई थी। जहाँ एक बंदी पुलिस को चकमा देकर जेल के बाहरी गेट से फरार हो गया था।बंदी विभाष यादव अपने हाथ में लगे हथकड़ी के रस्सा को काटकर भागने में सफल हो गया था। इन सब के बीच चित्रगुप्तनगर थाना पुलिस फरार बंदी के खोजबीन में जुट गई थी। 

बताया जाता है कि मानसी थाना पुलिस ने कल रात ही फरार बंदी को गिरफ्तार किया था। लेकिन कल खगड़िया कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेजा जा रहा था। लेकिन जेल में दाखिल होने से पहले वह जेल गेट के पास ही फरार हो गया। मानसी थाना इलाके के एकनिया गांव में पिछले साल के जून में हुए पुलिस पार्टी पर हमला मामले विभाष यादव आरोपी था। इसी मामले में मानसी थाना पुलिस ने गिरफ्तार की थी। लेकिन आज खगड़िया पुलिस प्रशासन ने महज 24 घंटे में ही सफलता हासिल कर ली है। 

आपको बता दे खगड़िया सदर SDPO सहित अन्य पुलिस कर्मियों के सहयोग से फरार आरोपी को शहरकुड़ी के निकट से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ़्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। 

खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट 

Suggested News