बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में दहेज़ के लिए ससुरालवालों ने की विवाहिता की हत्या, पुलिस ने आरोपी सास, ससुर और पति को किया गिरफ्तार

बेगूसराय में दहेज़ के लिए ससुरालवालों ने की विवाहिता की हत्या, पुलिस ने आरोपी सास, ससुर और पति को किया गिरफ्तार

बेगूसराय : बेगूसराय में एक बार फिर दहेज दानवों ने डिमांड नहीं पूरा होने पर एक 25 वर्षीय महिला को फांसी लगाकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी मोहन एघु की है। 

घटना के सम्बन्ध में परिवार वालों ने बताया कि 6 वर्ष पूर्व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर के रहने वाले चुन्नी साह की पुत्री सपना की शादी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ही मोहन एघु के रहने वाले लाखपति साह के पुत्र अजीत सिंह से हुई थी। 

उसके बाद धीरे-धीरे लड़का सहित लड़के वालों ने रुपए सहित तरह-तरह की डिमांड शुरू कर दिए। जिससे लड़की के परिवार वाले नाराज हो गए। कई बार दोनों स्तर से पंचायत भी हुई। बावजूद उसके मृतका के पति द्वारा पत्नी को जान से मारने की धमकी मिलती रही।

इसी क्रम में बीती रात मृतका के पति और ससुराल वालों ने मिलकर उसे फांसी लगाकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया में जुट गई है। तत्काल इस घटना में शामिल मृतका के सास ससुर और पति को घटनास्थल से गिरफ्तार कर ली है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Suggested News