बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेतिया में विवाहिता की हत्या कर ससुरालवालों ने की दफ़नाने की कोशिश, मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

बेतिया में विवाहिता की हत्या कर ससुरालवालों ने की दफ़नाने की कोशिश, मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

BETTIAH : जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के मियांपुर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर शव को दफनाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मामला उस वक्त पूरे गांव में उजागर हो गया। जब महिला की हत्या कर शव को बाईक पर लेकर नौतन -बैरिया सीमा क्षेत्र अवस्थित चंद्रावत नदी के बांध पर दफनाने का प्रयास किया जा रहा था।  

घटना की जानकारी मिलते ही बैरिया पुलिस ने पति चंदेश्वर चौधरी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा दिया है। इस बाबत जौकटीया निवासी मृतका के पिता जदूनंदन चौधरी ने बताया कि विगत अठारह साल पुर्व वे अपनी पुत्री रीना की शादी मियां पूर तिलंगही के सुदामा चौधरी के पूत्र चंदेश्वर चौधरी से की। शादी के बाद कुछ साल तक उनकी पुत्री का जीवन सुखमय व्यतीत हुआ।

उन्होंने बताया की उनकी बेटी को तीन बच्चे हुए। हालांकि इस दौरान भी ससुराल वालों के द्वारा नोंक-झोंक किया जाता था। लेकिन इधर कुछ वर्षों से ससुराल वाले उनकी पुत्री के साथ बराबर मारपीट करते थे। इसको लेकर कई बार पंचायती भी हुयी है। पंचायती में बार बार ससुराल वाले मारपीट नहीं करने का वादा कर पल्ला झाड़ खड़े हो जाते थे। इसके बावजूद भी मृतका के साथ मारपीट करते रहे। 

गुरुवार की सुबह ससुराल वाले जलावन की लकड़ी को लेकर उनकी पुत्री को बेरहमी से मारपीट कर हत्या कर दिया है। बताया कि घटना से पहले फोन पर उनकी मृतका से बात हुई थी। बैरिया थानाध्यक्ष प्रणय कुमार ने बताया कि पति चंदेश्वर चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं आवेदन के आलोक में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट

Suggested News