बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में महिला को जिंदा जलाने के मामले में सामने आई नई बात

नालंदा में महिला को जिंदा जलाने के मामले में सामने आई नई बात

NALANDA : जिले मेंमहिला को जिंदा जलाने के मामले में नई बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक महिला को किसी ने जिंदा नहीं जलाया बल्कि उसने खुद को आग लगाई। पुलिस की माने तो पूरा मामला प्रेम-प्रसंग का है और इसी कड़ी में घटना हुई है। 

डीआईजी सेंट्रल रेंज राजेश कुमार ने बताया कि जिले में जो महिला को दबंगों द्वारा जिंदा जलाने की बात की जा रही है वह प्रारंभिक जांच में गलत निकली है। दरअसल जिस रणजीत चौधरी पर महिला को जिंदा जलाने का आरोप है उसके साथ पीड़िता का प्रेम संबंध था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच हुई हाथापाई हुई और उसके बाद महिला ने खुद को जलाया। उन्होंने बताया कि महिला को जलाने के मामले में रणजीत चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की जांच चल रही है। 

बताते चले कि नालंदा में 20 अगस्त को  दबंगों ने महिला के घर में घुसकर उस पर केरोसिन आयल डालकर आग लगा दी, जिससे महिला गंभीर रूप से जल गई।पड़ोसियों ने आनन-फानन में गंभीर रूप से झुलसी महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। महिला का पटना पीएमसीएच में इलाज चल रहा है। पीड़ित महिला ने बयान दिया था कि गांव के कुछ लोगों ने उसे जिंदा जलाने की कोशिश की।

घटना के बारे में बताया गया था कि शंकर मांझी की पत्नी पुनिया देवी पर गांव के ही दबंग रंजीत चौधरी की बुरी नजर थी। वह बार-बार पुनिया देवी को अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए धमकाता था। पुनिया का पति तमिलनाडु में काम करता है इसी का फायदा उठाकर रंजीत चौधरी और उसके अन्य दो सहयोगियों ने पुनिया के साथ जबरदस्ती करनी चाही। पुनिया देवी ने जब इसका विरोध किया तो उसके शरीर पर किरोसिन तेल डालकर आग लगा दी।  

Suggested News