बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी संयुक्त मोर्चा की बैठक में नार्थ-ईस्ट से पहुंची महिला नेत्री बिहार के मुख्यमंत्री के लिए जो कहा, जल जाएंगे जदयूवाले

बीजेपी संयुक्त मोर्चा की बैठक में नार्थ-ईस्ट से पहुंची महिला नेत्री बिहार के मुख्यमंत्री के लिए जो कहा, जल जाएंगे जदयूवाले

PATNA : आज पटना में बीजेपी की संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है। जिसमें शामिल होने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद पटना पहुंच चुके है। उनके साथ देश के कोने कोने से भी भाजपा के 750 नेता और कार्यकर्ता भी पटना पहुंचे हैं। इनमें से कुछ भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों से भी लोग पटना पहुंचे हैं। जिनसे बिहार और बिहार के विकास को लेकर न्यूज4नेशन ने बात की। नार्थ-ईस्ट से आई भारत भाजपा की एक महिला नेत्री ने बताया कि उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यहां के लोग काफी सपोर्टिव हैं और उनसे काफी सहायता मिली है। 

महिला नेत्री ने बताया कि वह दो दिन पहले ही यहां पहुंच चुकी है। उन्हें मुजफ्फरपुर में मॉइनॉरिटी क्लास के लोगों के बीच भाजपा के विचार रखने की जिम्मेदारी दी गई थी। खास तौर पर उन्हें यह समझाना था कि भाजपा सिर्फ हिंदूओं की पार्टी नहीं है। यह सभी धर्म और सभी जाति को साथ में लेकर चलनेवाली पार्टी है और यह सबके विकास के बारे में सोचती है। 

नीतीश कुमार के काम पर कहा नो कमेंट

इस दौरान जब महिला नेत्री से बिहार में हुए विकास के काम को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर सीधे सीधे 'नो कमेंट्स' कह बात को टाल दिया। जाहिर था कि वह बिहार के विकास के लिए सिर्फ नीतीश कुमार को क्रेडिट नहीं देना चाहती थी। हालांकि इस दौरान उन्होंने यह जरुर कहा कि वह एनडीए के सहयोगी हैं और उन्हें हम सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उन्होंने जमकर तारीफ की। 

Suggested News