बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भोले बाबा की धूल के चक्कर में एकलौते दुधमुंहे के साथ मां की चढ़ गई बली, हाथरस के इस घर में 20 साल बाद गूंजी थी किलकारी, अब मना रहे हैं मातम

भोले बाबा की धूल के चक्कर में एकलौते दुधमुंहे के साथ मां की चढ़ गई बली, हाथरस के इस घर में 20 साल बाद गूंजी थी किलकारी, अब मना रहे हैं मातम

DESK: शादी के 20 साल के बाद घर में बेटा हुआ। कई मन्नतों के बाद घर के चिराग को देख माँ-बाप खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। 4 साल तक माँ-बाप ने बच्चे को नाजों से पाला उसकी हर जरुरतों को पूरा की। फिर एक दिन बच्चा अपनी माँ के साथ सत्संग में गया और फिर वो दोनों कभी घर ना लौट पाएं। जी हां हम बात कर रहे हाथरस हादसे की जहां भोले बाबा के सत्संग में हुई भगदड़ में 121 लोगों की जान चली गई। इस घटना में 42 वर्षीय महिला और उसकी 4 वर्ष पुत्र की मौत हो गई। वहीं पिता अब अपनी जिंदगी को कोस रहे हैं। 



दरअसल, हाथरस हादसे में कई परिवार उजड़ चुके हैं। हर रोज इस घटना में अपने परिचितों को खोने वालों की मार्मिक कहानियां सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक कहानी किशोरी लाल की है, जिनके पास परिवार कहने के लिए अब कुछ भी नहीं बचा। नौबत यहां तक आ गई है कि वह खुद के नहीं मरने पर भी अफसोस जाहिर कर रहे हैं।



मालूम हो कि, मंगलवार को सूरज पाल उर्फ भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि के सत्संग में भगदड़ मच गई थी। इस घटना में 48 साल के किशोरी लाल पश्चिम उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के बिसौली गांव के रहने वाले हैं। इस घटना में उनकी 42 वर्षीय पत्नी और महज 4 वर्ष के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई है। पीड़ित पिता ने बताया कि, 'शादी के 20 साल के इंतजार के बाद हमें एक बेटे के रूप में आशीर्वाद मिला था।' 



जिसे लेकर पत्नी सत्संग के लिए गई थी। वहीं वे खेती का सामान खरीदने के लिए कासगंज गए हुए था। जब वापस आए, तो उन्होंने पत्नी को फोन लगाया। वहां से किसी अन्य व्यक्ति ने जवाब दिया और हुई भगदड़ के बारे में जानकारी दी। पता लगते ही अस्पताल की तरफ दौड़ा और वहां देखा कि हर तरफ लाशों के ढेर लगे हुए हैं।' उन्होंने कहा, 'इनमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे थे। उनमें से कुछ को देखने के बाद मुझे पत्नी और बेटा स्ट्रेचर पर नजर आए। मैं जिंदा क्यों हूं? मुझे भी उनके साथ चले जाना चाहिए था।'


Suggested News