बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के स्कूल में शिक्षक की विदाई पर फूट-फूटकर रोई छात्राएं, 13 की बिगड़ी तबियत

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के स्कूल में शिक्षक की विदाई पर फूट-फूटकर रोई छात्राएं, 13 की बिगड़ी तबियत

GOPALGANJ : जिले के फुलवरिया प्रखंड के सेलार कला गांव में शिक्षक की विदाई समारोह में गुरु शिष्य का अनूठा प्यार देखने को मिला। जहां एक शिक्षक का विदाई हो रहा था। वही स्कूल की छात्राएं फड़क फफक कर रो पड़ी और शिक्षक को स्कूल को छोड़कर नही जाने की विनती करने लगी। शिक्षक के प्रति सम्मान और प्यार देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखे  भी भर आई। पूरा माहौल गमगीन हो गया। वही कई ऐसी छात्राएं भी थी, जो रोते रोते बेहोश हो कर गिर पड़ी। जिसे तत्काल ईलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल शिक्षक ने छात्राओं को समझा बुझा कर स्कूल से विदा लिया।

दरअसल जिले के फुलवरिया प्रखंड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पैतृक गांव में स्थित राबड़ी देवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, जिसमें खुद राबड़ी देवी ने प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की थी। उस विद्यालय में पदस्थापित प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार मधुप का दूसरे विद्यालय में बीपीएससी अध्यापक में नियुक्ति हो गया। जिसके बाद बुधवार को उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया था। 

विदाई समारोह में आसपास के लोगों के अलावा स्कूल की छात्राएं भी मौजूद थी। शिक्षक को अन्य शिक्षको द्वारा माला पहना कर विदाई दिया जा रहा था। तभी मौके पर मौजूद छात्राएं अपने आप को रोने से रोक नही पाई और फफक फफक कर रोने लगी। पूरा स्कूल परिसर छात्राओं के रोने की आवाज से गूंज उठा। छात्राएं रो रो कर कह रही थी की हमें छोड़कर नहीं जाइये सर, आपके बिना हमें पढ़ने में मन नहीं लगेगा... अब हमें विद्यालय में और छुट्टी के बाद भी पढ़ने-लिखने के लिए कौन कहेगा सर..  छात्राएं अपने प्रिय गुरु धनजंय कुमार मधुप  का हाथ पकड़ ली।  

इस तरह का हृदय विदारक दृश्य देख कर सभी लोगो के आंखों में आसूं भर आए। प्रधानाध्यापक का दूसरे विद्यालय में नियुक्ति होने पर गांव के लोगों ने शिक्षक की विदाई एक अनोखे अंदाज में की। वहीं, स्कूल की छात्राएं फूट-फूटकर रोने लगीं। छात्राओं के फूट-फूटकर रोने से विद्यालय का पूरा माहौल गमगीन हो गया। यहां पढ़नेवाली तीन सौ छात्राएं मायूस दिखीं। हर किसी के चेहरे  पर अपनो बिछड़ने का भाव स्पष्ट दिखाई दे रहा था। प्रभारी प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार मधुप व वरिष्ठ शिक्षक सुभाष यादव की विदाई होने पर छात्राएं इस कदर रोने लगीं कि देखते ही देखते 13 छात्राएं बेहोश हो गयीं।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट 

Suggested News