बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यूपी में बुजुर्ग महिला को 8 किमी तक घसीटता रहा डंपर, लोगों की रोकने की तमाम कोशिशें हुई बेकार, वृद्धा की हुई दर्दनाक मौत...

यूपी में बुजुर्ग महिला को 8 किमी तक घसीटता रहा डंपर, लोगों की रोकने की तमाम कोशिशें हुई बेकार, वृद्धा की हुई दर्दनाक मौत...

DESK: यूपी में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी अनुसार तेज रफ्तार डंपर ने एक वृध महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से महिला डंपर में फंस गई। जिसके बाद डंपर करीब आठ किमी तक महिला को घसीटती चली गई। लोगों ने बहुत पीछा किया लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और महिला की दर्दनाक मौत हो गई। 

दरअसल, मामला हरदोई जिले का है। जहां बिलग्राम-कन्नौज हाईवे मार्ग पर निहालपुरवा के पास सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार से जा रहे डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद महिला डंपर में फंस गई। डंपर में फंसने के बाद महिला करीब आठ किमी तक घसीटती चली गई, इसके बाद भी डंपर चालक ने गाड़ी को नहीं रोका।  लोगों ने पीछा किया तो मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के बक्शीपुर गांव के पास महिला का शव सड़क पर पड़ा बरामद हुआ।

बताया जा रहा कि, महिला गुरुवार की सुबह शोच करने गई थी। इसी दौरान यह घटना घटी है। मृतका बिलग्राम कोतवाली के निहापुरवा निवासी बुजुर्ग फूलमती है। डंपर से टक्कर लगने के बाद फूलमती डंपर में ही फंस गई। यह देखकर लोगों ने डंपर को रोकने के लिए पीछा किया। इससे डंपर चालक ने मौके से गाड़ी को भगा दिया।

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। डंपर चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। जिसकी तलाश पुलिस कर रही हा। वहीं पुलिस ने बुजुर्ग महिला की शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

Suggested News