बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली में बीच नदी में नाव फंस जाने से 70 लोगों की अटकी साँसे, बीडीओ की तत्परता से बची जान

वैशाली में बीच नदी में नाव फंस जाने से 70 लोगों की अटकी साँसे, बीडीओ की तत्परता से बची जान

VAISHALI : जिला के राघोपुर प्रखण्ड क्षेत्र के खालसा घाट पर आज शाम करीब साढ़े तीन बजे बिदुपुर के चकौसन घाट से राघोपुर जिमदारी घाट के लिए चली नाव पर अधिक सामान एवं 70 की संख्या से अधिक लोगो के कारण ओवरलोड नाव बीच नदी मे फंस गया। जिससे लोगो को भारी मुश्किलो का सामना करना पड़ा। 

करीब साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक नाव पर फंसे लोग ने राघोपुर बीडीओ से सहायता की गुहार लगाई। जिसके बाद राघोपुर बीडीओ आनंद प्रकाश की तत्परता से सरकारी नाव की सहायता से लोगो को रेस्क्यू किया गया। बिदूपुर के चकौसन घाट से राघोपुर जिमदारी घाट के लिए बुधवार शाम करीब साढ़े तीन बजे नाव खुली थी। 

नाव पर करीब पचास बोरा आलू का पैकेट , एक दर्जन मोटरसाइकिल समेत करीब 70 से अधिक लोग सवार थे। जिससे नाव नदी मे पानी कम होने के कारण बीच नदी मे रेती पर फंस गया था।

नाव के रेती पर फंसने के बाद लोगो ने दूसरे नाविक से गुहार लगाई। लेकिन किसी नाविक ने मदद नही किया। तुरंत राघोपुर वीडियो ने सरकारी नांव से लोगों का रेस्क्यू कर इसपर से उसपर लोगों को ले जाया गया।  इसके बाद लोगों ने राहत भरी सांस ली।

वैशाली से ऋषभ की रिपोर्ट

Suggested News