बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारत जोड़ो वाले राहुल गांधी से फिर छूटा एक साथ, कांग्रेस की उम्मीदों को नीतीश, ममता के बाद एक और झटका

भारत जोड़ो वाले राहुल गांधी से फिर छूटा एक साथ, कांग्रेस की उम्मीदों को नीतीश, ममता के बाद एक और झटका

DESK. कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं. लेकिन दूसरी ओर उनके साथ मिलकर जिन राजनेताओं ने लोकसभा चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई थी वही नेता अब कांग्रेस का साथ छोड़ रहे हैं. पहले ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में झटका दिया. फिर नीतीश कुमार ने बिहार में झटका और अब एक और झटका पंजाब में लगा है. आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को विपक्ष के इंडिया गठबंधन से अलग होने का संकेत देते हुए कहा कि उनकी पार्टी आगामी आम चुनाव में राज्य और चंडीगढ़ की सभी 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. 

पंजाब और दिल्ली में झटका : केजरीवाल ने कहा कि आप जितना अधिक हमारे हाथों को मजबूत करेंगे, उतना अधिक काम हम कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी अगले 10-15 दिनों में इन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। दो साल पहले आपने हमें आशीर्वाद दिया था। हमें 117 में से 92 सीटें दीं, आपने पंजाब में इतिहास रचा। मैं आपके पास हाथ जोड़कर एक और आशीर्वाद मांगने आया हूं। दो महीने में लोकसभा चुनाव होने हैं। लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब से 13 और चंडीगढ़ से एक, कुल मिलाकर 14 सीटें हैं। अगले 10-15 दिनों में आप इन सभी 14 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। हालांकि दिल्ली को लेकर पार्टी ने कोई घोषणा नहीं की है. 

छूटे सभी बारी बारी : इसके पहले ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल को लेकर कहा था कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस वहां अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी. यहां तक कि कांग्रेस को एक भी सीट पर सफलता नहीं मिलने का दावा करते हुए ममता ने काफी तल्ख तेवर दिखाए. ममता बनर्जी से लगे इस झटके के बाद बिहार में नीतीश कुमार ने अचानक से चौंकाने का वाला फैसला लिया. जिस विपक्षी दलों के गठबंधन की पहल नीतीश कुमार ने की उससे ही खुद को अलग करने का फैसला नीतीश कुमार ने किया. उन्होंने न सिर्फ इडिया से खुद को अलग किया बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव में हराने कीबात करने वाले सीएम नीतीश फिर से भाजपा नीत एनडीए में शामिल हो गए. 

बिखरना बरकरार : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की थी. उनकी यात्रा जैसे जैसे आगे बढ़ रही है वैसे वैसे इंडिया का कुनबा बिखर रहा है. बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और पंजाब में सत्तासीन दलों का साथ इंडिया से छूट चुका है. यह लोकसभा चुनाव के पहले विपक्ष को एकजुट करने की कांग्रेस की पहल को भी बड़ा झटका है. 


Suggested News