बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोदी राज में भारत ने कायम किया इतिहास, कृषि निर्यात पहुंचा 50 बिलियन अमेरिकी डॉलर के पार

मोदी राज में भारत ने कायम किया इतिहास, कृषि निर्यात पहुंचा 50 बिलियन अमेरिकी डॉलर के पार

DESK. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र सरकार की कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई नीतियों का असर अब दिखने लगा है. कृषि निर्यात की दिशा में भारत ने नया इतिहास कायम कर दिया है. उच्च माल भाड़ा दरों, कंटेनर की कमी और COVID-19 महामारी द्वारा उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद भारत का कृषि निर्यात वर्ष 2021-22 में 50 बिलियन अमेरिकी डॉलर को पार कर गया। कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) (जो वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत काम करता है) ने 25.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर के कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों का निर्यात करके एक नया इतिहास रचा है। यह भारत के कुल 50 बिलियन अमेरिकी डॉलर के कृषि निर्यात का 51 प्रतिशत है।

इसके अलावा, एपीडा ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 25.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर के शिपमेंट को पंजीकृत करके अपने स्वयं के निर्यात लक्ष्य 23.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर को भी पार कर लिया है। DGCI&S द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कृषि निर्यात 2021-22 के दौरान 19.92 प्रतिशत बढ़कर 50.21 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है। विकास दर उल्लेखनीय है, क्योंकि यह 2020-21 में प्राप्त 41.87 बिलियन अमेरिकी डॉलर की 17.66 प्रतिशत की वृद्धि से अधिक है। उच्च माल ढुलाई दरों, कंटेनर की कमी आदि के रूप में अभूतपूर्व चुनौतियों के बावजूद यह सफलता हासिल की गई है। 

एपीडा निर्यात में अनाज क्षेत्र का 2021-22 में 52 प्रतिशत से अधिक का योगदान है। 2021-22 में एपीडा निर्यात में पशुधन उत्पादों और अन्य प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों का योगदान क्रमशः 17 और 15 प्रतिशत है। कुल कृषि निर्यात की तुलना में APEDA के निर्यात में 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। यह 2021-22 में 25.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर को छू गया, जो 2020-21 में 22.03 बिलियन अमेरिकी डॉलर था। 

भारतीय केले और बेबी कॉर्न के लिए बाजार पहुंच पर भारत और कनाडा के राष्ट्रीय पादप संरक्षण संगठनों के बीच बातचीत के परिणामस्वरूप इन वस्तुओं के लिए कनाडा के बाजार में पहुंच हुई। मनोज आहूजा, सचिव (डीए एंड एफडब्ल्यू) और एच.ई. कनाडा के उच्चायुक्त कैमरून मैके ने सात अप्रैल 2022 को सूचित किया कि भारत से कनाडा को ताजा बेबी कॉर्न का निर्यात अप्रैल 2022 से शुरू हो सकता है। इसके अलावा भारत द्वारा ताजा केले के लिए प्रदान की गई तकनीकी जानकारी के आधार पर कनाडा ने केले को कनाडा में प्रवेश के लिए तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।


Suggested News