बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ट्विटर की नीतियों में फंस गए भारत के सबसे सफल कप्तान मि.कूल, हटा दिया था ब्लू टिक, बाद में किया वापस

ट्विटर की नीतियों में फंस गए भारत के सबसे सफल कप्तान मि.कूल, हटा दिया था ब्लू टिक, बाद में किया वापस

PATNA : ऐसा लगता है कि ट्विटर इंडिया और विवाद का रिश्ता गहरा हो गया है। एक माह पहले देश के उप राष्ट्रपति सहित लोकप्रिय हस्तियों के नाम के आगे से ब्लू टिक हटाने के बाद आलोचना का सामना कर चुके ट्विटर ने एक बार फिर से वही गलती दोहरा दी। इस बात उनके निशाने पर आ गए भारत के सफल क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। ट्विटर ने उनके नाम के आगे से ब्लू टिक हटा दिया। जिसके बाद ट्वटिर की जब खिंचाई शुरू हो गई तो आनन फानन में अपनी गलती सुधारते हुए फिर से ब्लू टिक को बहाल कर दिया।

 दरअसल, कैप्टन कूल सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं रहते हैं। धोनी ने अपना आखिरी ट्वीट 8 जनवरी 2021 को किया था। जबकि ट्विटर के नियमों में कोई अपने एकाउंट को छह माह से ज्यादा समय तक इस्तेमाल नहीं करता है तो उसके वेरिफाइड एकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया जाता है। चूंकि धोनी को ट्विटर पर आए छह माह से ज्यादा का समय गुजर चुका है, ऐसे में उनके नाम से ब्लू टिक हटा दिया गया।

8.2 मिलियन फालोवर हैं धोनी के

देश के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी के नाम के आगे से ब्लू टिक हटाने के बाद सोशल मीडिया पर ट्विटर को ट्रोल किया जाने लगा। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे गणमान्य व्यक्तित्व में से एक हैं, धोनी के ट्विटर पर  8.2 मिलियन फॉलोअर हैं। माही  ट्विटर एकाउंट को सस्पेंड किए जाने पर उनके प्रशंसकों ने एक बार फिर से ट्विटर को निशाने पर ले लिया , यही वजह है कि ट्विटर ने बिना समय गवाए धोनी के वेरिफाइड एकाउंट को फिर से बहाल कर दिया और वापस से धोनी के नाम के आगे ब्लू टिक लगा दिया।

 ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि ट्विटर ने किसी लोकप्रिय हस्ती के नाम के आगे से ब्लू टिक हटाया है।    बीते दिनों देश के  उप राष्ट्रपति वेंकेया नायडू सहित कई राजनेताओं के एकाउंट पर से भी ट्विटर ने ब्लू टिक हटा दिया था। जिसको लेकर ट्विटर को आलोचना का शिकार होना पड़ा था। 

Suggested News