बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मॉकड्रिल के जरिए दी गई ग्रामीणों को फायर सेफ्टी की जानकारी, कहा - गर्मी के मौसम में होती है सबसे अधिक ऐसी घटनाएं

मॉकड्रिल के जरिए दी गई ग्रामीणों को फायर सेफ्टी की जानकारी, कहा - गर्मी के मौसम में होती है सबसे अधिक ऐसी घटनाएं

BETIA :- प.चम्पारण जिला के बगहा अग्निशमन विभाग के कर्मियों द्वारा आज फायर सेफ्टी के उद्देश्य सेे बगहा एक प्रखंड के चंद्राहा रूपवलिया व टेसरहिया बथवरिया पंचायत  में मॉक ड्रिल व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान कर्मियों ने आग पर तत्क्षण काबू पाने के लिए कई प्रकार से आग लगने की कारण और आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया गया।

गर्मी के मौसम में आग लगने का होता है खतरा अधिक

इस दौरान प्रधान अग्निक चुनमुन कुमार सिंह ने लोगों को बताया कि गर्मी का मौसम आ रहा है इसमें तेज हवा भी चलेगी। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही अथवा अज्ञानता के कारण आग लगने की संभावना बनी रहती है। इससे घबराना नहीं है। अगर समय रहते थोड़ी सी सतर्कता बरती जाए तो बहुत बड़ी दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है। मॉकड्रिल के दौरान पर अग्निशमन कर्मी रणधीर यादव , नमिश कुमार सिंह ,प्रकाश कुमार, सुधीर कुमार, राजकिशोर साह द्वारा मॉक ड्रिल के तहत कृत्रिम आगलगी की घटना कर गीले कपड़ा ,बाल्टी आदि के माध्यम से आग बुझाकर लोगों को प्रशिक्षित किया गया। 

मॉक ड्रिल में सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं

चौंकानेवाली बात यह है कि एक तरफ फायर बिग्रेड के अधिकारी लोगों को आग से बचाव के तरीके सीखा रहे थे। इस दौरान बीच सड़क पर लोगों की भीड़ जुटाई गई थी। उन सबके बीच एलपीजी गैस से भरे सिलेंडर में आग लगाकर जलाकर उसे बुझाने का डेमो दिया जा रहा था। लेकिन यहां अधिकारियों की तरफ सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। मॉकड्रिल के दौरान थोड़ी सी चूक हादसे का कारण बन सकती थी।

मौके पर मौजूद लोगों ने भी उत्सुकता पूर्वक खुद सिलिंडर में आग जलाकर फिर उसे अपने हाथों से बुझाकर यह हुनर प्राप्त किया। मौके पर स्थानीय मुखिया पति नंदलाल साह ,सुदर्शन चौधरी ,मनोज पटेल ,सर्वजीत पटेल,विनोद यादव,विनय मिश्र समेत सैकड़ो लोग  मौजूद रहे।

Suggested News