बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छपरा में आज शाम से बहाल होगी इंटरनेट सेवा, एसपी गौरव मंगला ने दी जानकारी

छपरा में आज शाम से बहाल होगी इंटरनेट सेवा, एसपी गौरव मंगला ने दी जानकारी

CHAPRA : जिले के सदर अनुमंडल क्षेत्र में इंटरनेट सेवा बंद होने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से बड़ा अपडेट सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक आज शाम 6 बजे से शहर में इंटरनेट सेवा होगी। जिले के एसपी गौरव मंगला ने इसकी जानकारी दी है। 

बताते चलें की 27 अक्टूबर को छपरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव की घटना हुई थी। शुक्रवार (27 अक्टूबर) की सुबह नई बाजार में हुई पथराव की घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की भी जानकारी सामने आई थी। ऐसे में स्थिति को देखते हुए जिले में दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया। वहीँ घटनास्थल पर पर्याप्त बल और दंडाधिकारी की तैनाती कर दी गयी। 

जबकि अफवाहों को रोकने के लिए सदर अनुमंडल में 02 दिनों के लिए (29 अक्टूबर तक) इंटरनेट सेवा को बंद करने का आदेश दिया गया था। सारण पुलिस के एक्स हैंडल से शुक्रवार को जानकारी दी गई कि, "दिनांक 27.10.2023 को सुबह करीब 5:00 बजे भगवानबाजार थाना अंतर्गत नई बाजार के सामने दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन के लिए गुजर रहे जुलूसों द्वारा जोर से डीजे बजाया गया एवं इसके विरोध में असामाजिक तत्वों ने जुलूस पर पथराव कर दिया। 

प्रशासन और पुलिस द्वारा पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। शेष सभी प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया। इस संबंध में वीडियोग्राफी से असामाजिक तत्वों की पहचान कर कांड दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।"

छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट


Suggested News