बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ITBP के महानिदेशक संजय अरोड़ा को मिली दिल्ली पुलिस कमिश्नर की कमान, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने किया बदलाव

ITBP के महानिदेशक संजय अरोड़ा को मिली दिल्ली पुलिस कमिश्नर की कमान, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने किया बदलाव

DESK. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक संजय अरोड़ा को राष्ट्रीय राजधानी का नया कमिनश्वर बनाया गया है। मौजूदा पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में संजय अरोड़ा उनकी नए कमिश्नर के तौर पर कार्यभार संभालेंगे। गृह मंत्रालय ने संजय अरोड़ा की नियुक्ति की है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, संजय अरोड़ा तमिलनाडु काडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। आईपीएस संजय अरोड़ा ने मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जयपुर से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। आईपीएस बनने के बाद उन्होंने तमिलनाडु पुलिस में विभिन्न पदों पर कार्य किया। वह स्पेशल टास्क फोर्स के पुलिस अधीक्षक (एसपी) थे, जहां उन्होंने वीरप्पन गिरोह के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता हासिल की, जिसके लिए उन्हें मुख्यमंत्री के वीरता पदक से सम्मानित किया गया।

साल 1991 में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) द्वारा प्रशिक्षित होने के बाद संजय अरोड़ा ने LTTE गतिविधि के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को सुरक्षा प्रदान करने के लिए विशेष सुरक्षा समूह (एसएसजी) बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने तमिलनाडु के विभिन्न जिलों के एसपी के रूप में भी कार्य किया है।

संजय अरोड़ा ने 1997 से 2002 तक कमांडेंट के रूप में प्रतिनियुक्ति पर आईटीबीपी में सेवा की। उन्होंने 1997 से 2000 तक उत्तराखंड के मतली में आईटीबीपी बटालियन की सुरक्षा में एक सीमा की कमान संभाली थी। संजय अरोड़ा ने 2000 से 2002 तक मसूरी के आईटीबीपी अकादमी में कमांडेंट के रूप में सेवारत रहे। संजय अरोड़ा को बीएसएफ, सीआरपीएफ में उच्च पदों पर कार्य करने का भी अनुभव है।


Suggested News