बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'जानिए 28 अक्टूबर का इतिहास' Happy birthday बिल गेट्स... और भी बहुत कुछ आज ही हुई थी 7300 लोगों की मौत...

'जानिए 28 अक्टूबर का इतिहास' Happy birthday बिल गेट्स... और भी बहुत कुछ आज ही  हुई थी 7300 लोगों की मौत...

DESK : आज 28 अक्टूबर है और 28 अक्टूबर का दिन इतिहास के पन्नों में कई वजहों से सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। आज ही के दिन बिल गेट्स काजल वाशिंगटन में हुआ था।और वह वर्ष 1975 में पाल एलन के साथ विश्व की सबसे बड़ी साफ्टवेयर कम्पनी माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की और पर्सनल कंप्यूटर के क्षेत्र में क्रान्ति के अग्रदूत बने। 28 अक्टूबर, 1955 को वाशिंगटन में जन्मे बिल के तरक्की की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 32 साल पूरे होने के पहले ही 1987 में उनका नाम अरबपतियों की फ़ोर्ब्स की सूची में आ गया और कई साल तक वह इस सूची में पहले स्थान पर रहे। अथाह धन होने के बावजूद बेहद सामान्य और सहज जीवन बिताने वाले बिल गेट्स अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा धर्मार्थ कार्यों एवं समाज सुधार पर खर्च करते हैं।उन्होंने दो किताबें भी लिखीं हैं, द रोड अहेड और बिजनेस @ स्पीड ऑफ़ थॉट्स। बिल गेट्स के साथ-साथ और भी  कई महत्वपूर्ण  घटनाएं है जो आज ही के दिन देश में घटी थी और वह के आज भी इतिहास पन्नों में दर्ज है आइए जानते हैं ....

1886 : अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति ग्रोवर क्लेवलैंड ने फ्रांस की जनता की तरफ से अमेरिका की जनता को तोहफे के तौर पर मिले स्टैच्यू आफ लिबर्टी को राष्ट्र को समर्पित किया।

1914 : अमेरिका के चिकित्सा विज्ञानी जोनास एडवर्ड साल्क का जन्म, जिन्होंने पोलियो की पहली सुरक्षित और कारगर दवा इजाद की।

1955 : पेप्सिको की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंद्रा नूयी का जन्म।

1962: क्यूबा का मिसाइल संकट हल होने से विश्व ने राहत की सांस ली। अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने रूस की इस घोषणा का स्वागत किया कि वह क्यूबा में तैनात अपने प्रक्षेपास्त्रों को निष्क्रिय करेगा।

1971: ग्रेट ब्रिटेन ने प्रोस्परो का प्रक्षेपण किया। यह एक्स-3 उपग्रह श्रृंखला का पहला उपग्रह था।

2009 : पाकिस्तान के पेशावर शहर में आत्मघाती बम हमले में 117 लोगों की मौत, 213 घायल हुए।

1891 - जापान में भूकंप से 7300 लोगों की मौत।

1918 - आस्ट्रिया और हंगरी के अलग होने के बाद चेकोस्लोवाकिया स्वतंत्र हुआ।

1954 - अर्नेस्ट हेमिंग्वे को साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला।

1955 - मिस्त्र और सऊदी अरब ने रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।

1998 - इंटरपोल की 67वीं आमसभा अत्याधुनिक तकनीक आतंकवाद और अन्य आधुनिक संगठित अपराधों से निपटने की एक नयी रणनीति के साथ समाप्त।

2001 - जर्मनी के चांसलर गेरहार्ड श्रोडर भारत की यात्रा पर आये, जापान के प्रधानमंत्री जुनीशिरो कोअजुमी के विशेष दूत योसितो मोरी भारत दौरे पर आये।

2004 - बीजिंग में 4000 वर्ष पुराने मकबरों का पता लगा। परमाणु मसले पर ईराक के साथ यूरोपीय संघ की वार्ता विफल।

2012 - सीरिया में संघर्ष विराम का उल्लंघन, 128 लोग मारे गये।जर्मनी के सेबेस्टियन वेटेल ने वर्ष 2012 का फार्मूला वन इंडियन ग्रां प्री खिताब जीता।

28 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति...

1883 - मौरिस गार्नियर हैलेट - भारत सरकार में गृह सचिव रहे।

1958 - अशोक चह्वाण - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ हैं।

1963 - उर्जित पटेल - भारतीय रिज़र्व बैंक के 24वें गवर्नर।

1930 - अंजान - भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर गीतकार तथा अपने समय के ख्याति प्राप्त शायर।

1871 - अतुल प्रसाद सेन - प्रसिद्ध विधिवेत्ता, शिक्षा प्रेमी, रचनाकार तथा बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और संगीतकार थे।

1867 - सिस्टर निवेदिता - विवेकानन्द की सहयोगी तथा शिक्षिका तथा समाज सेविका।

Suggested News