बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लालू-तेजस्वी से जगदानंद की बढ़ी तल्खी, बुलावे पर भी नहीं गए दिल्ली, RJD में होनेवाला है बड़ा खेला

लालू-तेजस्वी से जगदानंद की बढ़ी तल्खी, बुलावे पर भी नहीं गए दिल्ली, RJD में होनेवाला है बड़ा खेला

PATNA :  एक तरफ नई दिल्ली में लालू प्रसाद की पार्टी अध्यक्ष के पद पर फिर से ताजपोशी को लेकर बड़ी तैयारी की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के इस्तीफे की चर्चा भी तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि जगदानंद सिंह की नाराजगी को देखते हुए लालू प्रसाद ने उन्हें दिल्ली बुलाया था,लेकिन जगदानंद सिंह अब तक दिल्ली नहीं गए हैं। जबकि उन्हें बीती रात ही दिल्ली पहुंचना था। ऐसे में अब माना जा रहा है कि लालू – तेजस्वी से जगदानंद सिंह खासे नाराज हैं और उन्होंने इसी कारण से लालू परिवार से अपनी दूरी बनानी शुरू कर दी है। 

बिहार में महागठबंधन सरकार में शामिल राजद की अंदरूनी लड़ाई अब धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। जिसमें एक तरफ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह हैं, वहीं दूसरी तरफ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव। इस लड़ाई के केंद्र में हैं जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह, जिन्होंने बीते 2 अक्टूबर को कृषि मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। बेटे को इस तरह से मंत्री पद से हटाए जाने से नाराज जगदानंद सिंह ने भी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की तैयारी कर ली थी।

कुछ दिन पहले संभाली थी कुर्सी

महत्वपूर्ण यह है कि कुछ दिन पहले ही लालू प्रसाद के कहने पर ही जगदानंद सिंह ने बिहार राजद के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली थी, लेकिन उनके अध्यक्ष बनते ही बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार के दबाव में तेजस्वी यादव ने उन्हें मंत्री पद से हटाने का फैसला ले लिया था। राजद में जिस तरह से सुधाकर सिंह को मंत्री पद से हटाया गया,  उसके बाद से जगदानंद सिंह नाराज हैं।

Suggested News