बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जमीन विवाद में हुई गोलीबारी, तीन महिलाओं को लगी गोली

जमीन विवाद में हुई गोलीबारी, तीन महिलाओं को लगी गोली

औरंगाबाद।  जमीनी विवाद को लेकर  गोलीबारी की घटना सामने आई है। जिसमें तीन महिलाओं के घायल होने की बात सामने आई है। हादसे के बाद तीनों महिलाओं को इलाज के लिए गया मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है। गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर सर्कल इंसपेक्टर पवन कुमार, गोह थाना पुलिस की टीम उपहारा थाना पुलिस की टीम घटना स्थल पर जाकर जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नही कराया गया है।

 औरंगाबाद के गोह थाना क्षेत्र के मुड़वा गांव में उस सनसनी फैल गई जब जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में  गोलीबारी हुई जिसमे तीन महिला बुरी तरह से घायल हो गई है। जिसमे दो को हालत गंभीर बताई जारही है।जिसे बेहतर इलाज हेतु गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घायलों में प्रियंका कुमारी उम्र लगभग 30 वर्ष पति नौलेश कुमार, ममता देवी 50 वर्ष पति पिंटू कुमार, कुमकुम देवी उम्र 35 वर्ष पति भूषण शर्मा है। 

घटना के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है। नागेन्द्र शर्मा से कई वर्षो से भूमि विवाद चलते आ रहा था। आज सुबह करीब 10:00 बजे दोनो तरफ से कहा सुनी हुई इतने में नागेन्द्र शर्मा ने घर से बन्दूक निकालकर तीन से चार फायरिंग की जिसमे तीन महिला को गोली जाकर लगी है।  जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद गोह में लाया गया।जहाँ दो हालत गंभीर देखते हुए गया रेफर कर दिया है। मौके पर सर्कल इंसपेक्टर पवन कुमार, गोह थाना पुलिस की टीम उपहारा थाना पुलिस की टीम घटना स्थल पर जाकर जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नही कराया गया है।

Suggested News