बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ललन सिंह को नीतीश कुमार का 'नौकर' बताए जाने पर आगबबूला हुई जदयू, सम्राट चौधरी के पालन-पोषण पर उठा दिए सवाल

ललन सिंह को नीतीश कुमार का 'नौकर' बताए जाने पर आगबबूला हुई जदयू, सम्राट चौधरी के पालन-पोषण पर उठा दिए सवाल

PATNA : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नौकर बताए जाने के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। जदयू ने बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी को बयान को सड़कछाप नेता की तरह बताते हुए कहा उनकी परवरिश पर ही सवाल उठा दिए हैं।

जदयू के तारापुर से विधायक राजीव रंजन ने सम्राट चौधरी को राजनीतिक फ्रॉड बताते हुए कहा कि शुरू से ही असंस्कारी रहा है। सम्राट चौधरी की भाषा को अमर्यादित और सड़कछाप टूच्चे वाला बताते हुए जदयू विधायक ने यह कहा उनकी आदत में शामिल रहा है। उन्होंने सम्राट चौधरी को भाषाई अपाहिज बताते हुए कहा कि यह उनकी परवरिश सही तरीके से नहीं होने का परिणाम है। सम्राट चौधरी भारी दलबदलू नेता रहे हैं। बिहार की सभी पार्टियों के साथ काम कर चुके हैं। आजकल भाजपा में हैं। जहां अपनी पूछ बढ़ाने के लिए वह कुछ भी बोलते रहते हैं।

क्या कहा था ललन सिंह के बारे में

दरअसल, बीते शनिवार को ललन सिंह ने एक ट्विट किया था। जिसमें उन्होंने गोपालगंज में बीजेपी के घटते जनाधार पर टिप्पणी करते हुए बीजेपी को बड़का झूठा पार्टी करार दिया था। जिस पर सम्राट चौधरी से मीडियाकर्मियों ने सवाल किया तो ललन सिंह की राजनीतिक हैसियत पर सवाल उठा दिए। सम्राट चौधरी ने कहा ललन सिंह की राजनीतिक हैसियत सिर्फ यही है कि वह नीतीश कुमार के नौकर रहे हैं।

Suggested News