बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को शिखंडी कहने पर भड़की जदयू, कहा अपने अंदर के शिखंडी को पहचाने अरुण कुमार

राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को शिखंडी कहने पर भड़की जदयू, कहा अपने अंदर के शिखंडी को पहचाने अरुण कुमार

PATNA : जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि पूर्व सांसद अरुण कुमार अपनी वजह से राजनीतिक हाशिए पर आ चुके हैं। उनकी ओर से ऐसा नकारात्मक बयान दर्शाता है कि वो राजनीतिक रूप से बेचैन और अतृप्त है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर बयान देने की उनकी राजनीतिक हैसियत नहीं है।


जदयू प्रवक्ता ने कहा की उनके अंदर जलन और ईर्ष्या का भाव है। इसीलिए कुछ लोगों का चेहरा उनको पसंद नहीं आता है। यदि उनमें राजनीतिक पुरुषार्थ होता तो लोकसभा के चुनाव में मात्र 29 हज़ार वोट लाकर अपनी जमानत गंवा नहीं दिए होते। दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपने अंदर के श्रीखंडी को पहचानना उनके लिए जरूरी है। वे आत्म संतुष्ट नहीं हैं क्योंकि राजनीतिक रूप से सड़क पर है। भगवान उनका भला करें।

बताते चलें की पूर्व सांसद अरुण कुमार ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर आज जमकर हमला बोला। उन्होंने ललन सिंह को शिखंडी बता दिया। उन्होंने सीएम नीतीश को चेतावनी के लहजे में कहा कि इन शिखंडियों से अरुण कुमार की आवाज नहीं दबा सकते। 

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र है। यहां कोई स्थायी रूप से नहीं रहेंगे। जो आज है, वे कल नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि मैं जॉर्ज फर्नाडिंस- कर्पुरी ठाकुर के चेले हूं। मैं इन सभी से डरने वाला नहीं हूं।

Suggested News