बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुधाकर सिंह के खिलाफ कार्रवाई पर जदयू हुई खुश, कहा - RJD ने माना रामगढ़ विधायक ने बयान स्वीकार्य नहीं

सुधाकर सिंह के खिलाफ कार्रवाई पर जदयू हुई खुश,  कहा - RJD ने माना रामगढ़ विधायक ने बयान स्वीकार्य नहीं

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ लगातार बयानबाजी पर आखिरकार राजद की तरफ से सुधाकर सिंह पर कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया गया है। जिसमें उन पर आरोप है कि उन्होंने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया और न ही पार्टी नेतृत्व के आदेश का भी उल्लंघन किया है। ऐसे में 15 दिनों में अपना स्पष्टीकरण कर दें। वहीं सुधाकर सिंह के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अब जदयू ने भी अपनी प्रतिक्रिया दे दी है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि राजद के इस कार्रवाई से भाजपा की सारी योजना नाकाम साबित हो गई है। 

नीरज कुमार ने कहा कि राजद के राष्ट्रीय नेतृत्व ने माना है कि सुधाकर सिंह ने अनुशासन तोड़ा है। राजद का नेतृत्व इस बात के लिए सक्षम है कि वह ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने में सक्षम है। देश में गैर भाजपा दलों की एकजुटता नेतृत्व और नीतियों के कारण हुआ है। ऐसे में कोई एक व्यक्ति अपने स्वहित गठबंधन की नीतियों और नेतृत्व पर सवाल खड़ा करे। ऐसे में राजद की यह कार्रवाई स्वाभाविक परिणति है।

बता दें नीतीश कुमार के खिलाफ सुधाकर सिंह लगातार बयानबाजी करते रहे हैं। ऐसे में जदयू की तरफ से लगातार उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाती रही है। जबकि सुधाकर सिंह हर बार यह कहते रहे हैं कि वह जो भी बोलते हैं वह पार्टी नेतृत्व के कहने पर कहते हैं। ऐसे में राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दूल बारी सिद्दीकी ने लालू प्रसाद के निर्देश पर सुधाकर सिंह को नोटिस जारी किया है।

Suggested News