बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भोजपुर जिले में बाढ़ से परेशान लोगों की समस्या सुलझाने में जुटे जदयू नेता छोटू सिंह, बड़हरा स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी और सीओ से की बाढ़ पीड़ितों के मदद की अपील

भोजपुर जिले में बाढ़ से परेशान लोगों की समस्या सुलझाने में जुटे जदयू नेता छोटू सिंह, बड़हरा स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी और सीओ से की बाढ़ पीड़ितों के मदद की अपील

ARA : बिहार का भोजपुर जिला इन ड़ों बाढ़ से पूरी तरह ग्रसित है। खास कर जिले के बड़हरा प्रखंड और शाहपुर प्रखंड के लगभग 60 गांव बाढ़ की दंश को झेल रहें है। ऐसे में बाढ़ पीड़ितों तक मदद पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सिपाही के रूप में जेडीयू प्रदेश महासचिव व बड़हरा विधानसभा के प्रभारी अरविन्द कुमार सिंह उर्फ़ छोटू सिंह पूरी टीम के साथ बड़हरा के दर्जनों गांव में नाव से जा कर ग्रामीणों की समस्या का जायजा ले रहे हैं।

इस दौरान केशोपुर घाट से नाव का सहारा लेते हुए नेकनाम टोला, शालिग्राम सिंह के टोला, बखोरापुर, शिरसिया समेत दर्जनों गांवों का मुआयना किये। इसके अलावे बाढ़ का दंश झेल रहे सैकड़ो ग्रामीणों से उनके स्थल पर पहुंच उनके बीच बैठ कर एक एक समस्या को सुने और उनके समाधान के लिए हर एक उपाय किये। बड़हरा स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अरविंद कुमार और बड़हरा सीओ को बुला कर निर्देशित किये की नेकनाम टोला,शालिग्राम सिंह के टोला में तत्कालीन पॉलीथिन सीट,खाने की सामग्री,पीने के लिए पानी और पशुओं का चारा उपलब्ध कराए।  

साथ बाढ़ के दूषित पानी में रहने की वजह से अनेक तरह की बीमारियां हो रही है। उसके लिए तत्काल बड़हरा स्वास्थ्य केंद्र से एक टीम बुला कर नेकनाम टोला बांध पर शिविर का भी आयोजन कराया गया। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए जेडीयू नेता छोटू सिंह ने कहा की बाढ़ से बड़हरा की जनता परेशान है। लेकिन अब इनको परेशान होने की जरूरत नही है। हमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का निर्देश प्राप्त है कि बड़हरा क्षेत्र में जा कर हम लोगो की समस्या सुने और उनके समाधान का उपाय करें। 

कहा की मुख्यमंत्री के निर्देश पर हम यहां पहुंचे है। तत्काल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करवाये है। पॉलीथिन सीट और खाने की सामग्री भी इन्हें जल्द उपलब्ध हो जायेगी। जबतक इनकी समस्या खत्म नही हो जाती। तब तक हम अब वापस पटना नही पहुंचेंगे। बता दे कि जेडीयू नेता छोटू सिंह के साथ बाल अधिकार संरक्षण आयोग के शिवशंकर निषाद, जेडीयू बड़हरा प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा पटेल,जेडीयू नेता मुना सिंह,बिक्की सिंह इसके अलावे समाजसेवी संतोष कुमार सिंह,अरविंद सिंह,रामविलास पंडित,नरायन सिंह,संजय पासवान,राजीव और नागा के साथ दीपक चौधरी,नारायणजी,चक्रधर ओझा और प्रिंस भी मौजूद रहे।  

Editor's Picks