बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अग्निपथ पथ योजना को लेकर बोले जदयू नेता उपेन्द्र कुशवाहा, कहा छात्रों के एतराज को दूर किया जाना चाहिए

अग्निपथ पथ योजना को लेकर बोले जदयू नेता उपेन्द्र कुशवाहा, कहा छात्रों के एतराज को दूर किया जाना चाहिए

MUZAFFARPUR : जनता दल यू के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा मंगलवार को अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-प्रथम विकास मिश्रा के विशेष कोर्ट (एमपी/ एमएलए मामले) में पेश हुए। उनके विरुद्ध लोकसभा चुनाव-2019 के चुनाव प्रचार के दौरान मीनापुर में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का आरोप है। वे पहले पुलिस से मिली जमानत पर थे। विशेष कोर्ट ने उनकी जमानत को स्वीकार करते हुए पांच हजार के दो बंध पत्रों के साथ दो जमानतदारों को पेश करने पर रिहा कर दिया। 

विशेष कोर्ट उनके विरुद्ध इस मामले में आरोप तय कर दिया है। अब अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष कोर्ट में साक्ष्य पेश किए जाएंगे। इसके लिए विशेष कोर्ट ने सात जुलाई की तिथि तय की है। वहीँ मुजफ्फरपुर पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा ने कहा की झूठा आरोप लगाया गया था। लेकिन चुकी कोर्ट में केस है। लगे हाथ उन्होंने अग्निपथ योजना को लेकर अपनी राय पूरी बेबाकी से रख दी। 

उन्होंने कहा की छात्रों के मन में जो गुस्सा और आक्रोश है। उसको देखा जाना चाहिए। उनकी समस्याओं पर विचार कर भारत सरकार को आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा की इससे छात्रों और युवाओं का भविष्य जुड़ा हुआ है। उनसे समझना चाहिए की उन्हें क्या एतराज है। उनके मन का जो एतराज है। उसे दूर किया जाना चाहिए। 

मुजफ्फरपुर से गोविन्द की रिपोर्ट 

 

Suggested News