बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जेडीयू नेता नीरज कुमार का तेजस्वी पर हमला, बोले- कानून उल्लंघन तो फितरत हो गई है, जेल प्रवास तो जैसे वंशानुगत गुण हो

जेडीयू नेता नीरज कुमार का तेजस्वी पर हमला, बोले- कानून उल्लंघन तो फितरत हो गई है, जेल प्रवास तो जैसे वंशानुगत गुण हो

पटना... नए कृषि कानून के खिलाफ किसान आंदोलन को अब महागठबंधन ने लपक लिया है। शनिवार को आरजेडी) ने पंजाब-हरियाणा के आंदोलनरत किसानों के पक्ष में बिहार में मोर्चा खोल दिया है। आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव  ने गांधी मैदान में किसान आंदोलन के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया, लेकिन बिना अनुमति गांधी मैदान में घुसकर भीड़ को संबोधित करने और कोविड नियम तोड़ने के आरोप में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता मदन मोहन झा समेत 18 प्रमुख नेताओं के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराई गई है। विपक्ष के नेताओं को ऊपर एफआईआर दर्ज होने के बाद अब ये सियासी रंग लेने लगा है। 

इस बीच जेडीयू के नेता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए तेजस्वी यादव पर हमला बोला है और उन्होंने कहा है कि यह झारखंड नहीं बिहार है। यहां अपराधियों को बंग्ला नहीं नवाजा जाता है। यहां कानून सबके लिए बराबर है। नीरज कुमार ने एक के बाद एक दो ट्वीट कर तेजस्वी पर करारा हमला बोला है। 

 


गौरतलब है कि बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने नए कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए बिहार के किसानों को भी आंदोलन में शामिल होने की अपील की। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव व उनकी पार्टी के नेता व समर्थकों एवं महागठबंधन में शामिल कांग्रेस व वाम दल पटना के गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने कृषि कानून के विरोध में शनिवार को धरना दिया था। 

Suggested News