बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खुद को नया नेता बताए जाने पर जदयू अध्यक्ष ने अमित शाह को दिया जवाब, शाह यह बताएं वह कबसे नेता

खुद को नया नेता बताए जाने पर जदयू अध्यक्ष ने अमित शाह को दिया जवाब, शाह यह बताएं वह कबसे नेता

PATNA : गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जदयू अध्यक्ष ललन सिंह को नया नेता बताया गया। जिस पर जदयू अध्यक्ष ने पलटवार किया है। ललन सिंह ने कहा कि हम तो 1974 के जेपी आंदोलन के समय से नेता हैं। शाह अपने बारे में बताएं कि वे कब से नेता हैं।इस दौरान अमित शाह द्वारा नीतीश कुमार को धोखेबाज बताए जाने को लेकर भी जमकर हमला बोला।

जदयू अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के कई नेता एक क्षेत्रीय पार्टी के उम्मीदवार बन कर चुनाव लड़ रहे थे। बीजेपी के कार्यकर्ता जदयू उम्मीदवारों के खिलाफ काम कर रहे थे। सिंह ने कहा कि 2017 में भाजपा में दोबारा शामिल होकर जदयू ने भूल की थी। उसे सुधार दिया गया है। बिहार में नीतीश कुमार और लालू प्रसाद सामाजिक न्याय और न्याय के साथ विकास की अवधारणा के स्वाभाविक नेता हैं।

ललन सिंह ने कहा कि बिहार में जंगलराज नहीं है। मंगलराज है। अगर अमित शाह को संदेह है तो आम आदमी की तरह राज्य में रात में यात्रा करें। किसी ने उन्हें रोका-टोका तो समझ जाएंगे कि कानून व्यवस्था की हालत खराब है। सिंह ने कहा कि पूर्णिया की रैली को लेकर बहुत दिनों से प्रचार हो रहा था। हमलोगों को उम्मीद थी कि अमित शाह कुछ खास बोलेंगे।  लेकिन, यहां तो खोदा पहाड़, निकली चुहिया वाला मामला हो गया।

Suggested News