बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

JDU का जिला महासचिव निकला छपरा में मूर्ति विर्सजन के दौरान हुए पत्थरबाजी का मुख्य अभियुक्त, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की थी साजिश

JDU का जिला महासचिव निकला छपरा में मूर्ति विर्सजन के दौरान हुए पत्थरबाजी का मुख्य अभियुक्त, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की थी साजिश

CHHAPRA : छपरा में बीते शुक्रवार को भगवान बाजार थानान्तर्गत नई बाजार में विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी एवं तनाव की घटना में पुलिस ने जदयू के जिला महासचिव गुड्डू खान को मुख्य अभियुक्त बनाया है। बताया जा रहा है कि विसर्जन जुलूस के दौरान जदयू जिला महासचिव की छत से पत्थर फेंकने की शुरूआत हुई थी, जिसके बाद स्थिति बेकाबू हो गई। हालांकि पत्थरबाजी में नाम सामने आने के बाद से ही गुड्डू खान फरार बताया जा रहा है। वहीं पथराव में शामिल 31 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

मामले में जानकारी देते हुए सारण पुलिस अधीक्षक ने बताया किवर्तमान में घटनास्थल पर प्रशासन मौजूद है एवं स्थिति नियंत्रण में है वीडियोग्राफी एवं अन्य साक्ष्य के माध्यम से इस घटना में संलिप्त असामाजिक तत्वों की पहचान करते हुए निम्नांकित का दर्ज किये गये है। 

उन्होंने बताया कि अब तक तीन प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें 823/23 में 9 Bihar control of use and play of loudspeaker Act 1955- लाइसेंस के शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में अनुज्ञप्तिधारी DJ संचालको आदि सहित कुल 10 नामजद एवं 150 अन्य अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। 

इसी तरह कांड सं. 122/23 के तहत लाइसेंस के शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में अनुज्ञप्तिधारी, DJ संचालको आदि सहित कुल 25 नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। इसी तरह कांड संख्या 723/23 के तहत में दो पक्षों के बीच साम्प्रदायिक तनाव एवं पत्थरबाजी की घटना के संबंध में उपद्रवियों की विडियाग्राफी आदि के आधार पर चिन्हित किया गया है। कुल 116 नामजद एवं 500 अन्य अज्ञात उपद्रवियों के विरुद्ध काड दर्ज किया गया है। इस कांड में नामजद अभियुक्तों में कुल 31 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी 

एसपी ने बताया कि अब तक 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन अभियुक्तों को भगवान बाजार थाना कांड सं. 723/23 में अग्रसारित किया जा रहा है। मुख्य अभियुक्त गुड्डू खान एवं अन्य उपद्रवियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है। साथ ही अन्य अज्ञात उपद्रवियों को भी लगातार वीडियोग्राफी के माध्यम से चिन्हित किया जा रहा है। 

उपद्रव करने वाले जुलूस में शामिल व पत्थराव करने वाले सभी व्यक्तियों को चिह्नित कर के गिरफ्तारी की जाएगी। घटना स्थल पर भारी बल की तैनाती की गई है। दो दिन के लिए सदर अनुमंडल में इंटरनेट सेवा बंद कराया गया है, जिसके संबंध में अग्रतर निर्णय स्थित की समीक्षा कर लिया जाएगा।

इस घटना में अबतक निम्नांकित उपद्रवियों एवं असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी की गयी है

1. सन्नी कुमार पिता प्रदीप कुमार, सा. नई बाजार थाना भगवानबाजार जिला- सारण

2. विक्की कुमार पिता जयश्वर प्रसाद सा. नई बाजार थाना भगवानबाजार, जिला-सारण

 3. रोहित कुमार पिता कृष्णा प्रसाद सा. नई बाजार थाना भगवानबाजार, जिला- सारण

4. विनोद कुमार पिता पारस प्रसाद सा. नई बाजार थाना भगवानबाजार, जिला- सारण

5 . जितेन्द्र कुमार पिता पारसा प्रसाद साठ नई बाजार थाना भगवानबाजार, जिला- सारण

6. अंकित कुमार पिता राजेश्वर प्रसाद सा. नई बाजार थाना भगवानबाजार, जिला-सारण

 7. पियुष कुमार पिता संतोष प्रसाद सा. नई बाजार थाना भगवानबाजार, जिला-सारण

8. मुकेश कुमार पिता लक्ष्मण चौधरी, सा. नई बाजार थाना भगवानबाजार, जिला- सारण

9. विरेन्द्र कुमार चौधरी, पिता लक्ष्मण चौधरी, साथ नई बाजार थाना भगवानबाजार, जिला-सारण

10. सोनू कुमार पिता श्याम बहादुर राय, सा. नई बाजार थाना भगवानबाजार, जिला- सारण

11. सुमित कुमार पिता रविन्द्र राय सा नई बाजार थाना भगवानबाजार, जिला तारण

12. मनीष कुमार, पिता लालू राय, साथ नई बाजार थाना भगवानबाजार, जिला- सारण 

13. रविन्द्र राय, पिता गणेश राय सा. नई बाजार थाना भगवानबाजार जिला तारण

14. रोशन पटेल, पिता प्रहलाद पटेल, सा. कचहरी स्टेशन रोड थाना नगर, जिला- सारण। 

15. अनुराग कुमार, पिता कृष्णा कुमार सा. थाना चौक, थाना नगर जिला सारण

16. अरबाज आलम पिता वाशीम खान सा. गरहीतीर, थाना भगवानबाजार, जिला- सारण |

17. स्कीम आलम, पिता स्व. अकबर अली साठ नाशुचक थाना दरियापुर, जिला- सारण।

18. मो. साहेब पिता नेमतुल्ला सा. नई बाजार थाना भगवानबाजार, जिला- सारण। 

19. मो. जाकीर हुसेन, पिता अलाउद्दीन, सा. नई बाजार थाना भगवानबाजार, जिला- सारण।

20. मो. शाकिर हुसैन पिता अलाउद्दीन सा. नईबाजार थाना भगवानबाजार, जिला- सारण। 

21. मो. साहेब, पिता आलमगीर साथ नई बाजार थाना भगवानबाजार, जिला-सारण

22. मो. नेहाल अखार पिता मो. रफीक, सा. नई बाजार थाना भगवानबाजार, जिला- सारण ।

23. मो. इमरान पिता मो0 रफीक, साथ नई बाजार थाना भगवानबाजार, जिला- सारण। 

24. मो. आजाद, पिता मो. नशीम, सा. नई बाजार थाना भगवानबाजार, जिला- सारण।

25. आदिल जागा, पिता अहमद जामा सा. नई बाजार थाना भगवानबाजार जिला सारण।

26. अवैश राजा पित मो. सलाउद्दीन सा. नई बाजार थाना भगवानबाजार, जिला- सारण।

27. फरूद्दीन खा. पिता स्व. सेराजुद्दीन, सा. नई बाजार थाना भगवानबाजार, जिला- सारण। 

28 शहबाज रजा पिता मो. आसीफ सा. नई बाजार थाना भगवानबाजार, जिला- सारण।

29. अहमद जाना, पिता मैउदीन जामा सा. नई बाजार थाना भगवानबाजार जिला- सारण। 

30. मो. अलाउद्दीन पिता स्व. नमी मोहम्मद सा. नई बाजार थाना भगवानबाजार, जिला- सारण।

31. मो. सरफुद्दीन पिता मो. सलाम सा. नई बाजार थाना भगवानबाजार, जिला- सारण



Suggested News